बॉलीवुड

'Captain India' के लिए कार्तिक आर्यन ने Shimit Amin संग मिलाया हाथ, इन जगहों पर शूट होगी फिल्म

Kartik Aaryan's Captain India: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने शिमित अमीन की अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन इंडिया' (Captain India) के लिए हाथ मिला लिया है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन को एयरफोर्स पायलट के रोल में देखा जाएगा।

Image

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan's Captain India: अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' की सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक्शन से लेकर रोमांटिक-कॉमेडी सहित अलग-अलग केटेगरी की फिल्मों में कार्तिक आर्यन अपना हाथ आजमा रहे हैं। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अभिनेता के हाथ शिमित अमीन की सच्ची घटना पर बनने जा रही फिल्म 'कैप्टन इंडिया' (Captain India) लग गई। इस मूवी को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियां भी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।

पिंकविला से जुड़े सूत्र के अनुसार कार्तिक आर्यन ने 'अब तक छप्पन', 'चक दे! इंडिया' और 'राकेट सिंह' फेम डायरेक्टर शिमित अमिन संग पहली बार हाथ मिलाया है। सूत्र के अनुसार कार्तिक आर्यन और शिमित अमीन पिछले साल से कई बार इस प्रोजेक्ट के लिए बात कर चुके हैं। शिमित अमीन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक आर्यन को अहम रोल में देखा जाएगा। शिमित अमीन ने इस समय फिल्म के स्क्रीनप्ले पर काम शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन साल 2026 के फर्स्ट हाफ में 'कैप्टन इंडिया' की शूटिंग शुरू कर देंगे। यह फिल्म इंडिया के साथ-साथ मोरक्को में भी शूट की जाएगी। कैप्टन इंडिया में कार्तिक आर्यन एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। यह मूवी एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को निर्माता 2027 के फर्स्ट में रिलीज कर सकते हैं। कार्तिक आर्यन बीते कई महीनों से अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और 'नागजिला' जैसी कई फिल्में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article