बॉलीवुड

Brahmastra 2: Hrithik Roshan-Ranveer Singh, कौन निभाएगा Ranbir Kapoor के पिता का रोल? डायरेक्टर ने खोली जुबान

Ayan on Brahmastra 2 starcast: डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अभी तक उन्होंने यह फाइनल नहीं किया है कि ब्रह्मास्त्र 2 में कौन सा अभिनेता खलनायक का किरदार प्ले करता दिखेगा। पिछले काफी समय से रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन के नाम सामने आ रहे थे, जिसके बाद अयान ने ये बयान दिया है।

Image

Brahmastra 2: Hrithik Roshan-Ranveer Singh, कौन निभाएगा Ranbir Kapoor के पिता का रोल? डायरेक्टर ने खोली जुबान

Ayan on Brahmastra 2 starcast: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने साल 2022 में ब्रह्मास्त्र जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस भी जमकर कमाई की। फिल्म ब्रह्मास्त्र की बम्पर कमाई देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अयान मुखर्जी इन दिनों ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

फिल्म ब्रह्मास्त्र जब से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, तब से लगातार इसकी कास्टिंग को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हर कोई जानना चाहता है कि ब्रह्मास्त्र 2 में रणबीर कपूर के साथ कौन सा कलाकार दिखाई देगा? ब्रह्मास्त्र 2 के साथ अब तक कई कलाकारों के नाम जुड़ चुके हैं लेकिन मेकर्स ने अपनी ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। ब्रह्मस्त्र 2 के साथ ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह के नाम भी जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि ये इन दोनों में से कोई एक ब्रह्मस्त्र 2 में रणबीर कपूर के पिता देव का किरदार प्ले करता दिखेगा।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी से इस बारे में जब सवाल किया गया तब उन्होंने बताया कि अभी तक उन्होने किसी के बारे में नहीं सोचा है। अयान मुखर्जी ने कहा, 'अभी यह जानने के लिए आप सभी को थोड़ा वक्त करना पड़ेगा। हमने अभी कास्टिंग शुरू नहीं की है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article