बॉलीवुड

Border 2: वरुण धवन का फर्स्ट लुक देख खड़े हुए फैन्स के रोंगटे, बोले '100 नहीं 1000 करोड़ कमाएगी फिल्म...'

Varun Dhawan's First Look From Border 2: कुछ पहले ही मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' से उनका फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में वरुण धवन एकदम वॉर मोड में नजर आ रहे हैं। फैन्स को उनका लुक पसंद आया है और वो मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं।

Image

Pic: Instagram/Varun Dhawan

Varun Dhawan's First Look From Border 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के फर्स्ट पोस्टर को फैन्स की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। फैन्स से खूब तारीफ बटोरने के बाद अब टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने वरुण धवन का पहला धांसू लुक शेयर कर दिया है। वरुण धवन के पोस्टर को देखने के बाद फैन्स के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस पोस्टर में वरुण धवन युद्ध के मैदान में हाथों में बंदूक किए इंडियन आर्मी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर कई लोगों की देशभक्ति की भावना जाग उठी है। 'बॉर्डर 2' से सामने आया वरुण धवन का फर्स्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है।

'बॉर्डर 2' से सामने आया वरुण धवन का फर्स्ट लुक

टी-सीरीज फिल्म्स और जेपी फिल्म्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 5 नवम्बर के दिन फिल्म 'बोर्डर 2' से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इस लुक को देखकर फैन्स भी बेताब नजर आ रहे हैं। वरुण धवन का फर्स्ट लुक देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि 'बॉर्डर 2' के साथ दर्शकों को एक अलग ही एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। वरुण का पोस्टर 'बॉर्डर 2' की ताकत और भावना को दर्शाता है। 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन को कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जाएगा।

इस दिन रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'

'बॉर्डर 2' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इस मूवी में वरुण धवन और सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी को मेकर्स अगले साल 23 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। मेकर्स ने रिपब्लिक वीक इसलिए चुना है ताकि फिल्म ज्यादा से ज्यादा कमाई करने में कामयाब हो सके। यह मूवी 'बॉर्डर' मूवी सीक्वल है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article