बॉलीवुड

Border 2: Sunny Deol ने कसी वॉर ड्रामा के लिए कमर, आयुष्मान खुराना भी देंगे साथ!!

Ayushmann to join Sunny' Border 2: गदर 2 हिट होने के बाद से ही बॉर्डर 2 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। खबरों की मानें तो टी-सीरीज ने बॉर्डर 2 बनाने के लिए कमर कस ली है। इसमें सनी देओल मुख्य रोल में दिखाई देंगे और उनके साथ निर्माता आयुष्मान खुराना को कास्ट करने की सोच रहे हैं।

Image

Border 2

Ayushmann to join Sunny' Border 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की आखिरी रिलीज मूवी गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और बॉलीवुड की टॉप 3 बिगेस्ट ग्रोसर्स में शामिल हो गई। फिल्म गदर 2 के बाद से ही बॉलीवुड फिल्म निर्माता सनी देओल के पीछे पड़ गए हैं और उनके साथ बिग बजट मूवी बनाने की सोच रहे हैं। इस लिस्ट में डायरेक्टर जेपी दत्ता का नाम भी जुड़ गया है। जेपी दत्ता ने सालों पहले सनी पाजी के साथ बॉर्डर नाम की मूवी बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। पिंकविला की लेटेस्ट खबर की मानें तो जेपी दत्ता ने बॉर्डर 2 बनाने का फैसला लिया है।

टी-सीरीज की बैनर तले होगा Border 2 का निर्माण

एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि फिल्म बॉर्डर 2 का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया जाएगा। जेपी दत्ता और टी-सीरीज ने बॉर्डर 2 के लिए हाथ मिलाया है। इस साल में जेपी दत्ता बॉर्डर 2 की कहानी पर काम करेंगे, जिसके बाद इसकी कास्टिंग का काम पूरा किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य तक शुरू हो सकती है।

Border 2 में दिखाई देंगे कलाकार आयुष्मान खुराना

रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि सनी पाजी की बॉर्डर 2 में आयुष्मान खुराना अहम रोल निभाते दिखाई दे सकते हैं। मेकर्स इन दिनों आयुष्मान खुराना संग चर्चा में हैं। आयुष्मान खुराना को फिल्म की कहानी अच्छी लग रही है और वो इसे जल्द ही आधिकारिक तौर पर साइन कर सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article