बॉलीवुड

Border 2: बिना एक भी कट के पास हुई सनी देओल की वॉर ड्रामा, मिला U/A सर्टिफिकेट

Border 2 gets UA certificate: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है। खबरों की मानें तो फिल्म बॉर्डर 2 को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास कर दिया गया है और इसकी लम्बाई 3 घंटे 16 मिनट है।

Image

Image Source: Movie Poster

Border 2 gets UA certificate: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसके अनुसार सेंसर बोर्ड से बॉर्डर 2 को UA सर्टिफिकेट मिल गया है। अब बॉर्डर 2 का मजा दर्शक पूरे परिवार के साथ उठा सकते हैं। खबरों की मानें तो सेंसर बोर्ड ने बॉर्डर 2 को बिना किसी भी कट के पास किया है। फिल्म की ओरिजनल लम्बाई 3 घंटे 16 मिनट थी, जिसमें से एक भी मिनट कम नहीं किया गया है। सेंसर बोर्ड को बॉर्डर 2 एकदम परफेक्ट फिल्म लगी, जिसमें कोई कमी नहीं थी।

सेंसर बोर्ड के मेंबर्स को पसंद आई बॉर्डर 2

अगर मीडिया में सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड के मेंबर्स को बॉर्डर 2 काफी पसंद आई है। उन्होंने जब इस फिल्म को देखा तो उनका दिल खुश हो गया और उन्हें इसमें कोई कमी नहीं लगी। मेकर्स ने जितनी लम्बाई की बॉर्डर 2 रिलीज की थी, सेंसर बोर्ड के मेकर्स ने बिना कट के उतनी ही लम्बाई की बॉर्डर 2 को पास किया।

भारत-पाक 1971 युद्ध पर आधारित है बॉर्डर 2

90 के दशक में रिलीज हुई सनी देओल की बॉर्डर का दूसरा भाग बॉर्डर 2 दर्शकों के सामने भारत-पाक के बीच हुई 1971 की लड़ाई पेश करेगी, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों के अहम किरदार हैं। ये सभी इन दिनों फिल्म बॉर्डर 2 को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। फिल्म को अब तक दर्शकों से जैसा रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ऊपर से सेंसर बोर्ड से बॉर्डर 2 को जैसा रिस्पांस मिला है, वो दर्शकों के बीच में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

धड़ल्ले से हो रही है बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग

फिल्म बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग मेकर्स द्वारा सोमवार के दिन ही जारी की गई थी। अगर ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शक धड़ल्ले से इसे बुक करा रहे हैं ताकि बॉर्डर 2 का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो उनसे मिल ना हो जाए। खबरों के अनुसार बॉर्डर 2 के अब तक 20 हजार से ज्यादा टिकिट बिक चुके हैं और रिलीज से पहले ये संख्या और भी कई गुणा बढ़ जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article