बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर फेल होते ही अब OTT के बादशाह बनेंगे Salman Khan? आने वाली है 'भाईजान' की वेबसीरीज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 22, 2023, 01:29 PM IST

Salman Khan OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आखिरी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई है, जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान OTT जबरदस्त डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, वह एक एक्शन वेबसीरीज में नजर आ सकते हैं।

Image

Salman Khan ott debut

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान अब ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं।
  • 'भाईजान' एक एक्शन वेबसीरीज में नजर आने वाले हैं।
  • सलमान की आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई है।

Salman Khan OTT Debut: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आखिरी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi ki Jaan) बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई है। ईद पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म की कमाई औसत रही है। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि सलमान खान OTT जबरदस्त डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शाहिद कपूर की फर्जी के हिट होने के बाद अब सलमान खान भी ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। 'भाईजान' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि वह एक एक्शन पैक वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। सलमान खान इस एक्शन वेब सीरीज में काम करने के लिए काफी इंट्रस्टेड हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसको लेकर डेट्स भी जल्द ही सामने आ जाएंगी, अभी सब कुछ काफी शुरुआती स्टेज पर है।

ओटीटी पर धमाल मचाएंगे सलमान खान

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान अब ओटीटी पर एक एक्शन वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। इस समय एक्शन बेस्ड वेबसीरीज के मेकर्स और सलमान खान के बीच डेट्स और कहानी को लेकर बातचीत चल रही है। सलमान खान ने अभी इस वेबसीरीज को लेकर हामी तो भर दी है, हालांकि वह शूटिंग से पहले इसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान इस वेब सीरीज के लिए जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं। फिल्म वेब सीरीज के राइट्स को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं फिल्में

सलमान खान की आखिरी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई हैं। 'दबंग 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' का बॉक्स ऑफिस पर काफी औसत प्रदर्शन रहा है। जिसके बाद अब देखना होगा कि सलमान खान की ये एक्शन बेस्ड वेब सीरीज कैसी होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article