बॉलीवुड

Bloody Daddy Trailer: ड्रग गेम में ऐसे फंसे Shahid Kapoor की बदल गई पूरी जिंदगी, देखें VIDEO

Bloody Daddy Trailer: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अपकमिंग मूवी ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। ब्लडी डैडी को अली अब्बास जफर ने बनाया है, जिन्होंने शाहिद कपूर को एकदम अलग अंदाज में पेश किया है। शाहिद ने कई एक्शन फिल्में की हैं लेकिन ब्लडी डैडी काफी स्टाइलिश नजर आ रही है।

Image

Bloody Daddy' Trailer

Bloody Daddy Trailer: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी स्टाइलिश एक्शन मूवी है, जिसमें शाहिद कपूर अनसीन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले शाहिद कपूर ने कई सारी एक्शन फिल्में की हैं लेकिन ब्लडी डैडी जैसा एक्शन उनकी किसी मूवी में दिखाई नहीं दिया है। अगर ऐसा कहा जाए कि ब्लडी डैडी शाहिद कपूर की बेस्ट एक्शन मूवी है, जो गलत नहीं होगा।

ब्लडी डैडी में ड्रग माफियाओं से भिड़ते दिखेंगे शाहिद कपूर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म ब्लडी डैडी में ड्रग माफियाओं से भिड़ते दिखेई देंगे। रॉनित रॉय, संजय कपूर और राजीव खंडेलवाल फिल्म ब्लडी डैडी में ड्रग माफियाओं के रूप में दिखाई देंगे, जिनका बहुत सारा ड्रग शाहिद कपूर के हाथ लग जाता है। जब शाहिद कपूर उसे बेचने के लिए निकलते हैं तो ये ड्रग माफिया उनके पीछे पड़ जाते हैं। शाहिद कपूर अकेले ही इन सबसे भिड़ जाते हैं और ड्रग के चक्कर में खूनी खेल शुरू होता है, जिसे देखकर दर्शकों की चांदी होने वाली है।

ब्लडी डैडी का ट्रेलर दर्शकों को आया पसंद

अभिनेता शाहिद कपूर, रॉनित रॉय, संजय कपूर और राजीव खंडेलवाल की अपकमिंग मूवी ब्लडी डैडी का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। लोग ब्लडी डैडी ट्रेलर में शाहिद कपूर को देखकर उनकी तुलना जॉन विक से कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहिद को स्क्रीन पर देखकर उन्हें लग रहा है कि वो किसी हॉलीवुड मूवी को देख रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article