KGF Chapter 2 Movie Review and Release: KGF 2 ने बाहुबली और सूर्यवंशी को भी पछाड़ा, हिंदी बॉक्सऑफिस पर भी दबदबा
KGF Chapter 2 Movie Review, Rating, Release, Box Office Collection Day 1 in Hindi: एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में साउथ के सुपरस्टार यश दर्शकों का मनोरंजन करने आ गए हैं। जल्द ही उनकी फिल्म केजीएफ का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। फिल्म दस हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केजीएफ 2 का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेश में भी चल रहा है। रिलीज से पहले जानिए फिल्म के पहले पार्ट ने किया था कितना कलेक्शन...
KGF Chapter 2 Movie Review, Rating and Release: साउथ के सुपरस्टार यश एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाने वाले हैं। जल्द ही उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 आज यानी 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जिसमें एक बार फिर दर्शकों को उनका शानदार और धमाकेदार अवतार देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने अपनी एडवांस बुकिंग से धमाल मचा दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी यह फिल्म काफी आकर्षक और दमदार होने वाली है। फिल्म दस हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है । केजीएफ 2 का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेश में भी चल रहा है। डायरेक्टर प्रशांत के मुताबिक फिल्म केवल कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली थी।
फिल्म क्रिटिक्स, सिनेमा प्रेमी और यश के फैंस यह कयास लगा रहे थे कि पहले पार्ट की तरह दूसरा पार्ट भी धमाकेदार होगा और फिल्म को मिल रहे प्यार से यह बात साबित भी हो गई है। केजीएफ चैप्टर 2 में फैंस यश के तूफानी किरदार को देखने के लिए बेकरार हैं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ या दोस्तों के साथ इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां इस लाइव ब्लॉग में फिल्म से संबंधित सभी जरूरी जानकारी हासिल कर लें।
रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई K.G.F. चैप्टर 2
केजीएफ चैप्टर 2 रिव्यू और केजीएफ चैप्टर 3 के हैशटैग ट्विटर के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि फिल्म विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सभी भारतीय राज्यों और विदेशों में सफलतापूर्वक चल रहे केजीएफ चैप्टर 2 को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है और फिल्म नए वैश्विक रिकॉर्ड बनाने की राह पर है।
क्या हिंदी बॉक्स ऑफिस पर वॉर का रिकॉर्ड तोड़ेगी केजीएफ 2?
केजीएफ 2 के पास हिंदी बाजारों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए वॉर फिल्म को पीछे छोड़ने का मौका है। दक्षिणी बेल्ट में न्यूनतम प्रदर्शन होने के बावजूद केजीएफ 2 दो एक्शन स्टार्स - ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ एक मेगा बजट एक्शन के शुरुआती दिन के आंकड़े को चुनौती देती नजर आ रही है। वॉर ने ओपनिंग पर 53 करोड़ से कुछ ज्यादा का कलेक्शन किया था।
हिंदी बॉक्सऑफिस पर केजीएफ 2 का जलवा
जैसी कि उम्मीद थी, केजीएफ 2 ने हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने अब तक करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। पहले दिन 48.50 से 51.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। यह हिंदी बाजार में अब तक के सबसे बड़ी ओपनर में से एक बन गई है।
KGF 2 ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को पछाड़ा
इस बीच 'केजीएफ 2' ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को पछाड़कर महामारी के बाद के समय में सबसे व्यापक रिलीज हासिल की। फिल्म आज देशभर में करीब 4,500 स्क्रीन्स पर डेब्यू किया है।
रिलीज के बाद शुरूआती दिन में बंपर प्री बुकिंग वाली फिल्में
अगर प्री बुकिंग की बात करें तो केजीएफ चैप्टर 2 और बाहुबली के अलावा इसके अलावा शीर्ष 5 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने 29.53 करोड़ रुपये कमाए, और आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने 26.27 करोड़ रुपये और सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' ने 24.76 करोड़ रुपये कमाए थे।
बाहुबली vs केजीएफ चैप्टर 2 प्री बुकिंग
जहां 'केजीएफ 2' ने अपने सप्ताहांत यानी वीकेंड की शुरुआत कुल 38-39 करोड़ रुपये की अग्रिम यानी प्री बुकिंग के साथ की, वहीं 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने अनुमानित 37.53 करोड़ रुपये प्री बुकिंग से कमाए थे।
क्या कुल कमाई में भी आगे निकलेगी केजीएफ चैप्टर 2?
'केजीएफ' फिल्म ओडिशा और मुंबई समेत कई क्षेत्रों में मजबूत शुरुआत की उम्मीद कर रही है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या फिल्म बाहुबली के अखिल भारतीय यानी पैन इंडिया रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।
केजीएफ 2 की प्री बुकिंग से बंपर कमाई
फिल्म ने मल्टीप्लेक्स सीरीज में भारी थोक बुकिंग देखी, जिसने अनुमानित रूप से 12.90 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले दिन 5.10 लाख टिकट बेचे। हालांकि, चेन अगले चार दिनों के वीकेंड के लिए 8.6 लाख टिकटों की बिक्री से सिर्फ 22 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही है।
बाहुबली के दोनों पार्ट से आगे केजीएफ चैप्टर 2
जहां केजीएफ 2 ने प्री बुकिंग के मामले में 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' पर मामूली बढ़त हासिल की है, वहीं 'बाहुबली- द बिगिनिंग' के साथ यह 15% का बड़ा अंतर हासिल करने में सफल रही। फिल्म की कुल अग्रिम कमाई लगभग 38 करोड़ रुपये रही है, इसके पहले दिन का कलेक्शन लगभग 21.50 करोड़ रुपये है।
बाहुबली फिल्म से भी आगे KGF चैप्टर 2
'केजीएफ: चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बुक में एक नया कीर्तिमान गढ़ रही है। फिल्म के हिंदी डब संस्करण ने आधिकारिक तौर पर सबसे अधिक प्री बुकिंग दर्ज की है, यहां तक कि एसएस राजामौली की फिल्म, 'बाहुबली - द कन्क्लूजन' को भी इस फिल्म ने पछाड़ दिया है। Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के अनुसार, आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी प्री बुकिंग के साथ अनुमानित कुल 38-39 करोड़ रुपये कमाए।
दर्शकों ने साउथ में किया संजय दत्त का स्वागत
दर्शकों ने केजीएफ 2 में अधीरा के रूप में संजय दत्त के प्रदर्शन की सराहना की और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में उनका स्वागत किया। चरमोत्कर्ष पर यश के साथ उनका खतरनाक अभिनय और दोनों के एक दूसरे का सामना करने के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
KGF Chapter 2: दर्शकों की प्रतिक्रिया
K.G.F. Chapter 2: रवीना टंडन ने रमिका सेन के रोल में दिया एक्टिंग पंच
रवीना टंडन यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 में प्रधानमंत्री रमिका सेन के रूप में अपनी भावपूर्ण भूमिका के लिए दर्शकों से तालियां बटोरती नजर आ रही हैं। संजय दत्त के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी फिल्म को लेकर जमकर तारीफ हो रही है।
केजीएफ 2 की रक्षित शेट्टी, खुशबू सुंदर ने जमकर की तारीफ
रक्षित शेट्टी, KGF 2 को निर्विवाद रूप से विजेता कह रहे हैं और टीम की सफलता को लेकर बधाई भी दे रहे हैं। खुशबू ने भी प्रशांत नील को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और ऐसा कहा है कि यश हर सफलता की कहानी से आगे निकल गए हैं।
KGF 3 की आधिकारिक घोषणा
केजीएफ के निर्माताओं ने केजीएफ: चैप्टर 2 फिल्म के अंत में बड़ी खबर के साथ दर्शकों को चौंका दिया। जी हां, केजीएफ 3 पर भी काम चल रहा है और फिल्म की रिलीज के साथ ही फैंस ने आगे की कहानी को लेकर उम्मीदें लगानी शुरू कर दी हैं।
KGF: चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस ओपनिंग रिकॉर्ड
फिल्म के लिए प्री बुकिंग पूरी तरह से पैक चल रही है और पहले दिन कई जगह को दर्शकों को टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार पहले ही दिन बिक्री में 75 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा दर्ज किया गया और यह बढ़कर आधी रात तक 80-85 करोड़ रुपये पहुंचने की उम्मीद है।
KGF: चैप्टर 2 समीक्षा
केजीएफ: चैप्टर 2 अपने दबंग मेल लीड के साथ एक बार फिर इंप्रेस करने में कामयाब रहे हैं। केजीएफ का पहला पार्ट भी बेहद सफल साबित हुआ था और इसके अलावा तीसरे पार्ट को लेकर भी अटकलें लग रही हैं।
सेलेब्स ने की KGF चैप्टर 2 की तारीफ
गोपीचंद मालिनेनी, लोकेश कंगराज और ज्वाला गुट्टा ने ट्विटर पर अपनी समीक्षा को साझा किया है और यश, प्रशांत नील और केजीएफ: चैप्टर की टीम की भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सराहना की है। यह फिल्म साउथ के साथ बॉलीवुड सिनेमा के भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आ रही है।
KGF: चैप्टर 2 तमिल थिएटर हाउसफुल
एक्शन-ड्रामा, KGF 2 बॉक्सऑफिस पर बंपर उथल पुथल लेकर आई है। कथित तौर पर, फिल्म के तमिल वर्जन के सभी शो बुक किए गए हैं, इसलिए प्रदर्शक अब अधिक जनता को संभालने के लिए नए स्क्रीनिंग समय को शामिल करने की योजना बना रहे हैं।
KGF 2 की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई 50 करोड़?
शुरुआती रुझानों के अनुसार, सुपरस्टार यश और संजय दत्त की फिल्म हिंदी बेल्ट में 49 से 53 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग डे की ओर बढ़ रही है, जिसमें पूरे भारत में 57 से 62.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
KGF 2 के लिए फैंस का सेलिब्रेशन
K.G.F. 2 Star Cast: इन कलाकारों ने किया है काम
बहुप्रतीक्षित फिल्म KGF: चैप्टर 2 एक लंबे, लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। यश के लीड रोल के अलावा श्रीनिधि शेट्टी लीड एक्ट्रेस हैं। KGF: चैप्टर 2 सबसे लोकप्रिय निर्देशकों में से एक, प्रशांत नील की ओर से लिखित और निर्देशित है, और होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस की है। संजय दत्त ने विलेन अधीरा के रूप में दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। रवीना टंडन, प्रकाश राज, श्रीनिधि शेट्टी, राव रमेश, ईश्वरी राव भी मुख्य भूमिका में हैं।
KGF 2 फिल्म की आम आदमी से जुड़ी कहानी
फिल्म कंपेनियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, केजीएफ स्टार यश ने दावा किया कि केजीएफ 2 अपने भारी-भरकम एक्शन सीन के बावजूद, यदि ज्यादा नहीं तो आज के जीवन के आम आदमी के जीवन को तो छूती ही है। किसी भी अन्य सामान्य फिल्मों की तरह ही यह ऑडियंस से संबंधित है क्योंकि इसका नायक पात्र सीधे आम आदमी की कहानी से जुड़ा है।
K.G.F. Chapter 2: फिल्म के बारे में बोले सुपरस्टार यश
फिल्म कंपेनियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, केजीएफ स्टार यश ने दावा किया कि केजीएफ 2 अपने भारी-भरकम एक्शन सीन के बावजूद, यदि अधिक नहीं तो आज की जीवन की किसी भी अन्य सामान्य फिल्मों की तरह ही दर्शकों से जुड़ी हुई है।
KGF Chapter 2: साउथ की फिल्म में दो बॉलीवुड दिग्गज
KGF चैप्टर 2 मूवी लॉन्च के साथ बहुप्रतीक्षित यश एक्शन फिल्म KGF चैप्टर 2 आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रवीना टंडन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, बॉक्स ऑफिस पर तमिल सुपरस्टार विजय की नवीनतम रिलीज़ बीस्ट के साथ टकराएगी।
KGF 2 की कहानी पर क्या बोले थे एक्टर यश?
अभिनेता यश ने कहा था, 'केजीएफ एक ऐसी मां की कहानी है, जिसने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है और चाहती है कि उसका बेटा उसकी तरह ना रहे। वह चाहती है कि जब वह मरे तो कम से कम वह अमीर बने। यह पूरे देश के लिए एक कनेक्ट होने वाला प्वाइंट है। केवल 1 प्रतिशत लोग जो विशेषाधिकार प्राप्त हैं, केवल वे इससे संबंध महसूस नहीं करते होंगे।'
KGF Chapter 2: पहली फिल्म से ही तय था संजय दत्त का रोल
केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि फिल्म के विलेन अधीरा की भूमिका के लिए उनके दिमाग में केवल संजय दत्त थे। उन्होंने कहा था, 'संजय सर को कास्ट करना कोई ब्रेनर नहीं था। हमने पहले चैप्टर की पटकथा लिखते समय उनके बारे में लिखा था, लेकिन जब तक पहला पार्ट सफल नहीं हो गया, हमने उनसे संपर्क नहीं किया।'
KGF 2 फिल्म के बारे में क्या बोले थे संजय दत्त
संजय दत्त ने हाल ही में एक साक्षात्कार में K.G.F: चैप्टर 2 हासिल करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा था कि सीक्वल के निर्माताओं ने मुख्य विलेन अधीरा की भूमिका निभाने के लिए उनसे संपर्क किया।
संजू ने कहा था, 'एक दिन मेरे पास फोन आया और ये लोग आकर मुझसे मिलना चाहते थे। तो वे आए और मैं किरदार से पूरी तरह हैरान था। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने मुझे फिल्म में अधीरा का किरदार निभाने के बारे में कैसे और क्यों सोचा। उन्होंने मुझसे कहा कि वे चाहते हैं कि यह भूमिका केवल मैं ही निभाऊं। यह वास्तव में असाधारण चरित्र है। अधीरा एक किरदार के रूप में बहुत मजबूत हैं और मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दी।'
KGF 3: फिल्म पर फैंस शेयर कर रहे अपनी थ्योरी
निर्माताओं द्वारा KGF चैप्टर 3 की ओर इशारा करने के साथ, प्रशंसक पहले से ही इसकी कहानी के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। यहां देखिए एक सोशल मीडिया यूजर ने क्या लिखा, 'मुझे लगता है कि जब रॉकी हिंद महासागर में तैर रहा था, हमें संकेत दिया गया था कि अमेरिकी नौसेना वहां आ रही है, इसलिए ऐसा लगता है कि अमेरिकी नौसेना रॉकी को बचाएगी और वहां यह सीआईए लिंक को पूरी कहानी और केजीएफ 3 के ग्लोबल होने के महत्व से जुड़ती है। #KGFChapter2 #KGF3।'
संजय दत्त की यश को कड़ी टक्कर
फिल्म में संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका रोल इतना दमदार है कि वो यश को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।
सेलेब्स भी कर रहे तारीफ
केजीएफ 2 की हुई शानदार शुरुआत
रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ 2 की शानदार शुरुआत हुई। फिल्म 80% ऑक्यूपेंसी के साथ शुरू हुई।
जल्द आएगी KGF 3?
.फिल्म डायरेक्टर की ये अपील
दर्शकों ने थियेटर में जलाए पटाखे
जबरदस्त है क्लाइमेक्स
यश की ये फिल्म शुरू से अंत तक एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है, ये एक किंग साइज एंटरटेनर है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है और आगे क्या होगा, इसकी उत्सुकता जगाती है। फिल्म का क्लाइमैक्स तो जबरदस्त और दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
25,650 स्क्वायर फीट में बनाई गई यश की पोट्रेट
फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार
फिल्म को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स
एडवांस बुकिंग से इतनी कमाई
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक केजीएफ: चैप्टर 2 ने एडवांस बुकिंग से ही 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने बाहुबली 2 के बाद एडवांस बुकिंग के मामले में दूसरा सबसे अधिक कलेक्शन किया है।
कैसी है फिल्म की कहानी
'केजीएफ चैप्टर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इस फिल्म का पहला भाग खत्म हुआ। रॉकी काफी बड़ा भी हो गया है और समझदार भी। उसका सपना है कि वह सोने के व्यापार पर राज करे और इसी काम में वह अग्रसर भी है। कहानी में जैसा कि अभिनेता यश के किरदार रॉकी ने अपनी मरती हुई मां से वादा किया था कि वह गरीबी में अपना दम नहीं तोड़ेगा। दूसरे भाग में भी वह अपना वादा पूरा करेगा। संजय दत्त फिल्म में मुख्य खलनायक अधीरा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री रवीना टंडन रॉकी के प्यार के किरदार में नजर आएंगी। रॉकी अपने दुश्मनों का खात्मा कर उन्हें सबक सिखाने की कोशिश करेगी लेकिन इस काम में उसका प्यार बाधा बनेगा।
2018 में रिलीज हुआ था फर्स्ट पार्ट
केजीएफ चैप्टर 1 साल 2018 में 21 दिसंबर को रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। यह सबसे जल्दी 50 करोड़ रुपये कमाने वाली कन्नड़ फिल्म भी बनी थी।
रोल के लिए संजय दत्त ने की मेहनत
फिल्म केजीएफ 2 में संजय दत्त 'अधीरा' के रोल में दिखेंगे। उन्होंने एक मीडिया हाउस को बताया था कि अधीरा के रोल के लिए शूटिंग बहुत कष्टदायी हुआ करती थी। संजय दत्त को तैयार करने में एक घंटा लगता था। संजय 25 किलो वजन वाले कवच पहना करते थे और हर दिन शूटिंग करते थे।
कितनी हो सकती है पहले दिन की कमाई
केजीएफ: चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग के जरिए अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ही फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ से अधिक रह सकता है।
10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
दुनियाभर में ये फिल्म 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। उत्तर भारत में केजीएफ 2 को 4400+, दक्षिण भारत में 2600+, विदेश में 1100 हिंदी और 2900 दूसरी भाषा की स्क्रीन केजीएफ 2 को मिली हैं। इस तरह कोरोना काल के बाद सर्वाधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई है।
डायरेक्टर प्रशांत नील की फीस
यश के बाद जिन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है वो फिल्म के डायरेक्टर और राइटर प्रशांत नील। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 15 करोड़ रुपये फीस ली है।
रवीना टंडन की फीस
फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आएंगी, जिनके किरदार का नाम रामिका सेन है। उन्होंने फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि रवीना फिल्म के फर्स्ट चैप्टर में नहीं थीं।
संजय दत्त ने ली इतनी फीस
फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अधीरा के रोल में हैं। संजय फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक एक्टर ने इस रोल के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
श्रीनिधि शेट्टी ने ली सबसे ज्यादा फीस
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने। फिल्म के लिए श्रीनिधि शेट्टी ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, उन्होंने फिल्म में रीना देसाई का रोल प्ले किया है, जो कि लीड एक्ट्रेस हैं।
यश ने ली है इतनी फीस
फिल्म में एक्टर यश लीड रोल में हैं, जिन्होंने रॉकी (राजा कृष्णप्पा बैराया) का रोल प्ले किया है। खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं फिल्म के चैप्टर 1 के लिए यश ने 15 करोड़ चार्ज किए थे, यानी इस बार उन्होंने 10 करोड़ रुपये ज्यादा लिए हैं।
आज रिलीज होगी KGF 2
साल 2022 की मच अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 आज यानी 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में एक्टर यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त जैसे एक्टर्स हैं।
केजीएफ 1 ने किया था इतना कलेक्शन
साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ 1 ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका बजट लगभग 80 करोड़ रुपए था। फिल्म की शूटिंग 2017 में शुरू हुई थी।
केवल कन्नड़ मूवी होने वाली थी केजीएफ
डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा है कि ये फिल्म पहले केवल एक कन्नड़ फिल्म होने वाली थी। लेकिन, यश के विजन के कारण आज ये मुकाम मिला है। मूवी रिलीज होने वाली है और लग रहा जैसे मेरी बेटी की शादी होने जा रही है।
केजीएफ जिंदगी का अहम हिस्सा
केजीएफ के एक्टर यश ने कहा,'केजीएफ हमारी जिंदगी का एक अहम और बड़ा हिस्सा है। तेलुगु सिनेमा में काफी बड़े पैमाने में फिल्में मनाई जाती है और मुझे बेहद पसंद है। जैसी इज्जत वह सभी सिनेमा और एक्टर को देते हैं वह शानदार है। मुझे उनके लिए काफी इज्जत है।'
विदेश में भी केजीएफ 2 का क्रेज
यूजर ने लिखा हाउसफुल चल रहे हैं शो
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि उनके वहां पर केजीएफ 2 पहले से ही हाउसफुल चल रही है। यूजर लिखते हैं, 'केजीएफ 2 हमारे यहां थिएटर फुल हो गए हैं। अगले दो दिन इंतजार करना पड़ेगा यार लेकिन, ये फिल्म इतिहास बना देगी।
डायरेक्टर प्रशांत नील ने की ये रिक्वेस्ट
आरआरआर का तोड़ा रिकॉर्ड
केजीएफ 2 ने रिलीज से पहले ही आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में एस.एस.राजामौली की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महामारी के बाद केजीएफ 2 की सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है।
कैंसर से जूझते हुए संजय दत्त ने की थी शूटिंग
संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। संजय दत्त ने कहा, 'मेरे कीमो को सेशन चल रहे थे। मैंने जब क्लाइमैक्स की शूटिंग की तब मैं कैंसर से मुक्त नहीं हुआ था। मेरे परिवार के सपोर्ट ने मुझे एक्टिंग में वापस लाने के लिए तैयार किया।'
10 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी केजीएफ 2
दिल्ली एनसीआर में इतनी है टिकट की कीमत
दिल्ली एनसीआर में केजीएफ चैप्टर 2 के एक टिकट के रेट 300 रुपए से शुरु होकर 1200 रुपए के लगभग है। वहीं, कन्नड़ वर्जन की बात करें तो एक टिकट की कीमत 440 रुपए है। तमिल वर्जन के टिकट 360 रुपए से शुरू हैं। वहीं, तेलुगु वर्जन के टिकट के रेट 300 रुपए से शुरुआत होकर 330 रुपए तक हैं।
शानदार रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग
इस फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग को देखकर यह कयास लगाया जा रहा है कि यश बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। यश की इस मैग्नम ऑपस फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए 10 लाख से अधिक टिकट खरीदे जा चुके हैं। इसके साथ ही इस फिल्म ने अपने एडवांस बुकिंग से एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी यह फिल्म?
कई बार फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया था। लेकिन अब जाकर यह फिल्म 14 अप्रैल को यानी कल रिलीज होने वाली है। सिर्फ कन्नड़ भाषा में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी।
रिलीज से एक दिन पहले सामने आया फिल्म का गाना
रिलीज से एक दिन पहले यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का गाना सुल्ताना आउट हो गया है। इस गाने में यश एकदम दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। शब्बीर अहमद द्वारा लिखे गए इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
पहले दिन हिंदी बेल्ट से कितनी हो सकती है फिल्म की कमाई?
यह कयास लगाया जा रहा है कि केजीएफ चैप्टर 2 अपनी ओपनिंग के दिन सिर्फ हिंदी बेल्ट से 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 35 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
KGF 2 Trailer: धमाकेदार है केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म का ट्रेलर
कितने घंटे की है फिल्म?
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटे 48 मिनट है।
स्टार कास्ट में शामिल हैं दिग्गज सितारे
केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म की स्टार कास्ट एकदम धमाकेदार है। इस फिल्म में यश के साथ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री रवीना टंडन को देखा जाएगा। इनके साथ इस फिल्म में प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी समेत कई सितारे मौजूद हैं।
कब रिलीज होगी यश की यह फिल्म
सिल्वर स्क्रीन पर जल्द ही यश तहलका मचाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 इस वर्ष 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपकी तरह हम भी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।
यश निभाएंगे फिल्म में मुख्य किरदार
प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में साउथ के सुपरस्टार यश अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का दूसरा सीक्वल पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस सीक्वल में दर्शकों को यश का तूफानी अंदाज देखने को मिलेगा।

