LIVE

KGF Chapter 2 Movie Review and Release: KGF 2 ने बाहुबली और सूर्यवंशी को भी पछाड़ा, हिंदी बॉक्सऑफिस पर भी दबदबा

KGF Chapter 2 Movie Review, Rating, Release, Box Office Collection Day 1 in Hindi: एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में साउथ के सुपरस्टार यश दर्शकों का मनोरंजन करने आ गए हैं। जल्द ही उनकी फिल्म केजीएफ का दूसरा पार्ट रिलीज हो गया है। फिल्म दस हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केजीएफ 2 का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेश में भी चल रहा है। रिलीज से पहले जानिए फिल्म के पहले पार्ट ने किया था कितना कलेक्शन...

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 16, 2022, 16:23 IST
Follow on Google News
KGF Chapter 2 Movie Review and Release: KGF 2 ने बाहुबली और सूर्यवंशी को भी पछाड़ा, हिंदी बॉक्सऑफिस पर भी दबदबा

KGF Chapter 2 Movie Review, Rating and Release: साउथ के सुपरस्टार यश एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाने वाले हैं। जल्द ही उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 आज यानी 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जिसमें एक बार फिर दर्शकों को उनका शानदार और धमाकेदार अवतार देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने अपनी एडवांस बुकिंग से धमाल मचा दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी यह फिल्म काफी आकर्षक और दमदार होने वाली है। फिल्म दस हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है । केजीएफ 2 का क्रेज भारत के साथ-साथ विदेश में भी चल रहा है। डायरेक्टर प्रशांत के मुताबिक फिल्म केवल कन्नड़ भाषा में रिलीज होने वाली थी।

फिल्म क्रिटिक्स, सिनेमा प्रेमी और यश के फैंस यह कयास लगा रहे थे कि पहले पार्ट की तरह दूसरा पार्ट भी धमाकेदार होगा और फिल्म को मिल रहे प्यार से यह बात साबित भी हो गई है। केजीएफ चैप्टर 2 में फैंस यश के तूफानी किरदार को देखने के लिए बेकरार हैं। अगर आप भी अपने परिवार के साथ या दोस्तों के साथ इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां इस लाइव ब्लॉग में फिल्म से संबंधित सभी जरूरी जानकारी हासिल कर लें।  

APR 15, 2022 00:20 IST

रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई K.G.F. चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2 रिव्यू और केजीएफ चैप्टर 3 के हैशटैग ट्विटर के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि फिल्म विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सभी भारतीय राज्यों और विदेशों में सफलतापूर्वक चल रहे केजीएफ चैप्टर 2 को पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित किया जा चुका है और फिल्म नए वैश्विक रिकॉर्ड बनाने की राह पर है।

APR 14, 2022 23:50 IST

क्या हिंदी बॉक्स ऑफिस पर वॉर का रिकॉर्ड तोड़ेगी केजीएफ 2?

केजीएफ 2 के पास हिंदी बाजारों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए वॉर फिल्म को पीछे छोड़ने का मौका है। दक्षिणी बेल्ट में न्यूनतम प्रदर्शन होने के बावजूद केजीएफ 2 दो एक्शन स्टार्स - ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ एक मेगा बजट एक्शन के शुरुआती दिन के आंकड़े को चुनौती देती नजर आ रही है। वॉर ने ओपनिंग पर 53 करोड़ से कुछ ज्यादा का कलेक्शन किया था।

APR 14, 2022 23:34 IST

हिंदी बॉक्सऑफिस पर केजीएफ 2 का जलवा

जैसी कि उम्मीद थी, केजीएफ 2 ने हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने अब तक करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। पहले दिन 48.50 से 51.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। यह हिंदी बाजार में अब तक के सबसे बड़ी ओपनर में से एक बन गई है।

APR 14, 2022 22:53 IST

KGF 2 ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को पछाड़ा

इस बीच 'केजीएफ 2' ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को पछाड़कर महामारी के बाद के समय में सबसे व्यापक रिलीज हासिल की। फिल्म आज देशभर में करीब 4,500 स्क्रीन्स पर डेब्यू किया है।

APR 14, 2022 22:18 IST

रिलीज के बाद शुरूआती दिन में बंपर प्री बुकिंग वाली फिल्में

अगर प्री बुकिंग की बात करें तो केजीएफ चैप्टर 2 और बाहुबली के अलावा इसके अलावा शीर्ष 5 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने 29.53 करोड़ रुपये कमाए, और आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने 26.27 करोड़ रुपये और सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' ने 24.76 करोड़ रुपये कमाए थे।

APR 14, 2022 22:03 IST

बाहुबली vs केजीएफ चैप्टर 2 प्री बुकिंग

जहां 'केजीएफ 2' ने अपने सप्ताहांत यानी वीकेंड की शुरुआत कुल 38-39 करोड़ रुपये की अग्रिम यानी प्री बुकिंग के साथ की, वहीं 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने अनुमानित 37.53 करोड़ रुपये प्री बुकिंग से कमाए थे।

APR 14, 2022 21:13 IST

क्या कुल कमाई में भी आगे निकलेगी केजीएफ चैप्टर 2?

'केजीएफ' फिल्म ओडिशा और मुंबई समेत कई क्षेत्रों में मजबूत शुरुआत की उम्मीद कर रही है। हालांकि, यह देखना बाकी है कि क्या फिल्म बाहुबली के अखिल भारतीय यानी पैन इंडिया रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।

APR 14, 2022 20:45 IST

केजीएफ 2 की प्री बुकिंग से बंपर कमाई

फिल्म ने मल्टीप्लेक्स सीरीज में भारी थोक बुकिंग देखी, जिसने अनुमानित रूप से 12.90 करोड़ रुपये की कमाई की और पहले दिन 5.10 लाख टिकट बेचे। हालांकि, चेन अगले चार दिनों के वीकेंड के लिए 8.6 लाख टिकटों की बिक्री से सिर्फ 22 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल रही है।

APR 14, 2022 20:33 IST

बाहुबली के दोनों पार्ट से आगे केजीएफ चैप्टर 2

जहां केजीएफ 2 ने प्री बुकिंग के मामले में 'बाहुबली-द कन्क्लूजन' पर मामूली बढ़त हासिल की है, वहीं 'बाहुबली- द बिगिनिंग' के साथ यह 15% का बड़ा अंतर हासिल करने में सफल रही। फिल्म की कुल अग्रिम कमाई लगभग 38 करोड़ रुपये रही है, इसके पहले दिन का कलेक्शन लगभग 21.50 करोड़ रुपये है।

APR 14, 2022 20:23 IST

बाहुबली फिल्म से भी आगे KGF चैप्टर 2

'केजीएफ: चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बुक में एक नया कीर्तिमान गढ़ रही है। फिल्म के हिंदी डब संस्करण ने आधिकारिक तौर पर सबसे अधिक प्री बुकिंग दर्ज की है, यहां तक कि एसएस राजामौली की फिल्म, 'बाहुबली - द कन्क्लूजन' को भी इस फिल्म ने पछाड़ दिया है। Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के अनुसार, आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी प्री बुकिंग के साथ अनुमानित कुल 38-39 करोड़ रुपये कमाए।

APR 14, 2022 20:14 IST

दर्शकों ने साउथ में किया संजय दत्त का स्वागत

दर्शकों ने केजीएफ 2 में अधीरा के रूप में संजय दत्त के प्रदर्शन की सराहना की और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में उनका स्वागत किया। चरमोत्कर्ष पर यश के साथ उनका खतरनाक अभिनय और दोनों के एक दूसरे का सामना करने के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

APR 14, 2022 19:54 IST

KGF Chapter 2: दर्शकों की प्रतिक्रिया

केजीएफ: चैप्टर 2 देखने के बाद, कई नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए। इसे आलोचकों और दर्शकों से कुछ अविश्वसनीय समीक्षा मिल रही है क्योंकि कई लोग इसे किसी भी फिल्म का सर्वश्रेष्ठ सीक्वल भी बता रहे हैं।
APR 14, 2022 19:30 IST

K.G.F. Chapter 2: रवीना टंडन ने रमिका सेन के रोल में दिया एक्टिंग पंच

रवीना टंडन यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 में प्रधानमंत्री रमिका सेन के रूप में अपनी भावपूर्ण भूमिका के लिए दर्शकों से तालियां बटोरती नजर आ रही हैं। संजय दत्त के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी फिल्म को लेकर जमकर तारीफ हो रही है।

APR 14, 2022 19:27 IST

केजीएफ 2 की रक्षित शेट्टी, खुशबू सुंदर ने जमकर की तारीफ

रक्षित शेट्टी, KGF 2 को निर्विवाद रूप से विजेता कह रहे हैं और टीम की सफलता को लेकर बधाई भी दे रहे हैं। खुशबू ने भी प्रशांत नील को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और ऐसा कहा है कि यश हर सफलता की कहानी से आगे निकल गए हैं।

APR 14, 2022 19:02 IST

KGF 3 की आधिकारिक घोषणा

केजीएफ के निर्माताओं ने केजीएफ: चैप्टर 2 फिल्म के अंत में बड़ी खबर के साथ दर्शकों को चौंका दिया। जी हां, केजीएफ 3 पर भी काम चल रहा है और फिल्म की रिलीज के साथ ही फैंस ने आगे की कहानी को लेकर उम्मीदें लगानी शुरू कर दी हैं।

APR 14, 2022 18:53 IST

KGF: चैप्टर 2 का बॉक्स ऑफिस ओपनिंग रिकॉर्ड

फिल्म के लिए प्री बुकिंग पूरी तरह से पैक चल रही है और पहले दिन कई जगह को दर्शकों को टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार पहले ही दिन बिक्री में 75 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा दर्ज किया गया और यह बढ़कर आधी रात तक 80-85 करोड़ रुपये पहुंचने की उम्मीद है।

APR 14, 2022 18:33 IST

KGF: चैप्टर 2 समीक्षा

केजीएफ: चैप्टर 2 अपने दबंग मेल लीड के साथ एक बार फिर इंप्रेस करने में कामयाब रहे हैं। केजीएफ का पहला पार्ट भी बेहद सफल साबित हुआ था और इसके अलावा तीसरे पार्ट को लेकर भी अटकलें लग रही हैं।

APR 14, 2022 18:12 IST

सेलेब्स ने की KGF चैप्टर 2 की तारीफ

गोपीचंद मालिनेनी, लोकेश कंगराज और ज्वाला गुट्टा ने ट्विटर पर अपनी समीक्षा को साझा किया है और यश, प्रशांत नील और केजीएफ: चैप्टर की टीम की भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सराहना की है। यह फिल्म साउथ के साथ बॉलीवुड सिनेमा के भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आ रही है।

APR 14, 2022 18:10 IST

KGF: चैप्टर 2 तमिल थिएटर हाउसफुल

एक्शन-ड्रामा, KGF 2 बॉक्सऑफिस पर बंपर उथल पुथल लेकर आई है। कथित तौर पर, फिल्म के तमिल वर्जन के सभी शो बुक किए गए हैं, इसलिए प्रदर्शक अब अधिक जनता को संभालने के लिए नए स्क्रीनिंग समय को शामिल करने की योजना बना रहे हैं।

APR 14, 2022 17:37 IST

KGF 2 की हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कमाई 50 करोड़?

शुरुआती रुझानों के अनुसार, सुपरस्टार यश और संजय दत्त की फिल्म हिंदी बेल्ट में 49 से 53 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग डे की ओर बढ़ रही है, जिसमें पूरे भारत में 57 से 62.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

APR 14, 2022 17:27 IST

KGF 2 के लिए फैंस का सेलिब्रेशन

लोग केजीएफ 2 फिल्म को लेकर मूवी के दीवाने हो रहे हैं और महिलाओं के एक ग्रुप का एक वीडियो यश उर्फ ​​रॉकी भाई को दूध के साथ नहलाते हुए वायरल हो रहा है। सिनेमाघरों में नज़र उतारते हुए भी वीडियो आए हैं और फैंस नाचते हुए इंटरनेट पर वायरल हो रहे है।
APR 14, 2022 17:18 IST

K.G.F. 2 Star Cast: इन कलाकारों ने किया है काम

बहुप्रतीक्षित फिल्म KGF: चैप्टर 2 एक लंबे, लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। यश के लीड रोल के अलावा श्रीनिधि शेट्टी लीड एक्ट्रेस हैं। KGF: चैप्टर 2 सबसे लोकप्रिय निर्देशकों में से एक, प्रशांत नील की ओर से लिखित और निर्देशित है, और होम्बले फिल्म्स बैनर के तहत विजय किरागंदूर ने प्रोड्यूस की है। संजय दत्त ने विलेन अधीरा के रूप में दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत की है। रवीना टंडन, प्रकाश राज, श्रीनिधि शेट्टी, राव रमेश, ईश्वरी राव भी मुख्य भूमिका में हैं।

APR 14, 2022 17:11 IST

KGF 2 फिल्म की आम आदमी से जुड़ी कहानी

फिल्म कंपेनियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, केजीएफ स्टार यश ने दावा किया कि केजीएफ 2 अपने भारी-भरकम एक्शन सीन के बावजूद, यदि ज्यादा नहीं तो आज के जीवन के आम आदमी के जीवन को तो छूती ही है। किसी भी अन्य सामान्य फिल्मों की तरह ही यह ऑडियंस से संबंधित है क्योंकि इसका नायक पात्र सीधे आम आदमी की कहानी से जुड़ा है।

APR 14, 2022 16:45 IST

K.G.F. Chapter 2: फिल्म के बारे में बोले सुपरस्टार यश

फिल्म कंपेनियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, केजीएफ स्टार यश ने दावा किया कि केजीएफ 2 अपने भारी-भरकम एक्शन सीन के बावजूद, यदि अधिक नहीं तो आज की जीवन की किसी भी अन्य सामान्य फिल्मों की तरह ही दर्शकों से जुड़ी हुई है।

APR 14, 2022 16:31 IST

KGF Chapter 2: साउथ की फिल्म में दो बॉलीवुड दिग्गज

KGF चैप्टर 2 मूवी लॉन्च के साथ बहुप्रतीक्षित यश एक्शन फिल्म KGF चैप्टर 2 आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता रवीना टंडन और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, बॉक्स ऑफिस पर तमिल सुपरस्टार विजय की नवीनतम रिलीज़ बीस्ट के साथ टकराएगी।

APR 14, 2022 16:13 IST

KGF 2 की कहानी पर क्या बोले थे एक्टर यश?

अभिनेता यश ने कहा था, 'केजीएफ एक ऐसी मां की कहानी है, जिसने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है और चाहती है कि उसका बेटा उसकी तरह ना रहे। वह चाहती है कि जब वह मरे तो कम से कम वह अमीर बने। यह पूरे देश के लिए एक कनेक्ट होने वाला प्वाइंट है। केवल 1 प्रतिशत लोग जो विशेषाधिकार प्राप्त हैं, केवल वे इससे संबंध महसूस नहीं करते होंगे।'

APR 14, 2022 15:58 IST

KGF Chapter 2: पहली फिल्म से ही तय था संजय दत्त का रोल

केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि फिल्म के विलेन अधीरा की भूमिका के लिए उनके दिमाग में केवल संजय दत्त थे। उन्होंने कहा था, 'संजय सर को कास्ट करना कोई ब्रेनर नहीं था। हमने पहले चैप्टर की पटकथा लिखते समय उनके बारे में लिखा था, लेकिन जब तक पहला पार्ट सफल नहीं हो गया, हमने उनसे संपर्क नहीं किया।'

APR 14, 2022 15:45 IST

KGF 2 फिल्म के बारे में क्या बोले थे संजय दत्त

संजय दत्त ने हाल ही में एक साक्षात्कार में K.G.F: चैप्टर 2 हासिल करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा था कि सीक्वल के निर्माताओं ने मुख्य विलेन अधीरा की भूमिका निभाने के लिए उनसे संपर्क किया।

संजू ने कहा था, 'एक दिन मेरे पास फोन आया और ये लोग आकर मुझसे मिलना चाहते थे। तो वे आए और मैं किरदार से पूरी तरह हैरान था। मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने मुझे फिल्म में अधीरा का किरदार निभाने के बारे में कैसे और क्यों सोचा। उन्होंने मुझसे कहा कि वे चाहते हैं कि यह भूमिका केवल मैं ही निभाऊं। यह वास्तव में असाधारण चरित्र है। अधीरा एक किरदार के रूप में बहुत मजबूत हैं और मैंने तुरंत इसके लिए हां कह दी।'

APR 14, 2022 15:34 IST

KGF 3: फिल्म पर फैंस शेयर कर रहे अपनी थ्योरी

निर्माताओं द्वारा KGF चैप्टर 3 की ओर इशारा करने के साथ, प्रशंसक पहले से ही इसकी कहानी के बारे में अटकलें लगा रहे हैं। यहां देखिए एक सोशल मीडिया यूजर ने क्या लिखा, 'मुझे लगता है कि जब रॉकी हिंद महासागर में तैर रहा था, हमें संकेत दिया गया था कि अमेरिकी नौसेना वहां आ रही है, इसलिए ऐसा लगता है कि अमेरिकी नौसेना रॉकी को बचाएगी और वहां यह सीआईए लिंक को पूरी कहानी और केजीएफ 3 के ग्लोबल होने के महत्व से जुड़ती है। #KGFChapter2 #KGF3।'

APR 14, 2022 14:20 IST

संजय दत्त की यश को कड़ी टक्कर

फिल्म में संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका रोल इतना दमदार है कि वो यश को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। 

APR 14, 2022 13:49 IST

सेलेब्स भी कर रहे तारीफ

एक्टर रक्षित शेट्टी ने फिल्म की और एक्टर्स की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि KGF2 विनर है।
APR 14, 2022 13:17 IST

केजीएफ 2 की हुई शानदार शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ 2 की शानदार शुरुआत हुई। फिल्म 80% ऑक्यूपेंसी के साथ शुरू हुई।

APR 14, 2022 12:27 IST

जल्द आएगी KGF 3?

केजीएफ फ्रैंचाइज़ी के निर्माताओं ने 'केजीएफ चैप्टर 2' के पोस्ट क्रेडिट में केजीएफ के तीसरे भाग के संकेत दिए हैं।
APR 14, 2022 12:15 IST

.फिल्म डायरेक्टर की ये अपील

फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील ने दर्शकों से यह अपील की है कि वो पाइरेसी को नजरअंदाज करें और उसे बढ़ावा ना दें। उन्होंने ट्वीट कर फैंस से कहा कि वो फिल्म की तस्वीर व वीडियो ना लें। ना ही उन्हें ऑनलाइन पोस्ट करें।
APR 14, 2022 11:47 IST

दर्शकों ने थियेटर में जलाए पटाखे

केजीएफ: चैप्टर 2 को देखते हुए थियेटर में दर्शक इतने उत्साहित हो गए कि थियेटर में ही पटाखे जलाने लगे।
APR 14, 2022 11:43 IST

जबरदस्त है क्लाइमेक्स

यश की ये फिल्म शुरू से अंत तक एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है, ये एक किंग साइज एंटरटेनर है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखती है और आगे क्या होगा, इसकी उत्सुकता जगाती है। फिल्म का क्लाइमैक्स तो जबरदस्त और दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने वाला है।  

APR 14, 2022 10:55 IST

25,650 स्क्वायर फीट में बनाई गई यश की पोट्रेट

फिल्म केजीएफ 2 की रिलीज से पहले ही यश के फैंस ने 25,650 स्क्वायर फीट में एक्टर की पोट्रेट बनाई।
APR 14, 2022 10:49 IST

फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार

KGF 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और फिल्म देखने के बाद दर्शके बेहद खुश हैं। माना जा रहा है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
APR 14, 2022 10:45 IST

फिल्म को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्टर यश की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 को ब्लॉकबस्टर बताते हुए 4.5 स्टार दिए हैं।
APR 14, 2022 10:15 IST

एडवांस बुकिंग से इतनी कमाई

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक केजीएफ: चैप्टर 2 ने एडवांस बुकिंग से ही 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने बाहुबली 2 के बाद एडवांस बुकिंग के मामले में दूसरा सबसे अधिक कलेक्शन किया है। 

APR 14, 2022 09:48 IST

कैसी है फिल्म की कहानी

'केजीएफ चैप्टर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इस फिल्म का पहला भाग खत्म हुआ। रॉकी काफी बड़ा भी हो गया है और समझदार भी। उसका सपना है कि वह सोने के व्यापार पर राज करे और इसी काम में वह अग्रसर भी है। कहानी में जैसा कि अभिनेता यश के किरदार रॉकी ने अपनी मरती हुई मां से वादा किया था कि वह गरीबी में अपना दम नहीं तोड़ेगा। दूसरे भाग में भी वह अपना वादा पूरा करेगा। संजय दत्त फिल्म में मुख्य खलनायक अधीरा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री रवीना टंडन रॉकी के प्यार के किरदार में नजर आएंगी। रॉकी अपने दुश्मनों का खात्मा कर उन्हें सबक सिखाने की कोशिश करेगी लेकिन इस काम में उसका प्यार बाधा बनेगा।  

APR 14, 2022 09:19 IST

2018 में रिलीज हुआ था फर्स्ट पार्ट

 केजीएफ चैप्टर 1 साल 2018 में 21 दिसंबर को रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। यह सबसे जल्दी 50 करोड़ रुपये कमाने वाली कन्नड़ फिल्म भी बनी थी।

APR 14, 2022 08:45 IST

रोल के लिए संजय दत्त ने की मेहनत

फिल्म केजीएफ 2 में संजय दत्त 'अधीरा' के रोल में दिखेंगे। उन्होंने एक मीडिया हाउस को बताया था कि अधीरा के रोल के लिए शूटिंग बहुत कष्टदायी हुआ करती थी। संजय दत्त को तैयार करने में एक घंटा लगता था। संजय 25 किलो वजन वाले कवच पहना करते थे और हर दिन शूटिंग करते थे। 

APR 14, 2022 08:26 IST

कितनी हो सकती है पहले दिन की कमाई

केजीएफ: चैप्टर 2 की एडवांस बुकिंग के जरिए अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले दिन ही फिल्म का कलेक्शन 40 करोड़ से अधिक रह सकता है। 

APR 14, 2022 07:58 IST

10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

दुनियाभर में ये फिल्म 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। उत्तर भारत में केजीएफ 2 को 4400+, दक्षिण भारत में 2600+, विदेश में 1100 हिंदी और 2900 दूसरी भाषा की स्क्रीन केजीएफ 2 को मिली हैं। इस तरह कोरोना काल के बाद सर्वाधिक स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन गई है।

APR 14, 2022 07:34 IST

डायरेक्टर प्रशांत नील की फीस

यश के बाद जिन्होंने सबसे ज्यादा फीस ली है वो फिल्म के डायरेक्टर और राइटर प्रशांत नील। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 15 करोड़ रुपये फीस ली है। 

APR 14, 2022 07:19 IST

रवीना टंडन की फीस

फिल्म में एक्ट्रेस रवीना टंडन भी नजर आएंगी, जिनके किरदार का नाम रामिका सेन है। उन्होंने फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें कि रवीना फिल्म के फर्स्ट चैप्टर में नहीं थीं।

APR 14, 2022 07:00 IST

संजय दत्त ने ली इतनी फीस

फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अधीरा के रोल में हैं। संजय फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक एक्टर ने इस रोल के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। 

APR 14, 2022 06:36 IST

श्रीनिधि शेट्टी ने ली सबसे ज्यादा फीस

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस ली है एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने। फिल्म के लिए श्रीनिधि शेट्टी ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, उन्होंने फिल्म में रीना देसाई का रोल प्ले किया है, जो कि लीड एक्ट्रेस हैं। 

APR 14, 2022 06:22 IST

यश ने ली है इतनी फीस

फिल्म में एक्टर यश लीड रोल में हैं, जिन्होंने रॉकी (राजा कृष्णप्पा बैराया) का रोल प्ले किया है। खबरों की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली है। वहीं फिल्म के चैप्टर 1 के लिए यश ने 15 करोड़ चार्ज किए थे, यानी इस बार उन्होंने 10 करोड़ रुपये ज्यादा लिए हैं। 

APR 14, 2022 06:19 IST

आज रिलीज होगी KGF 2

साल 2022 की मच अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 आज यानी 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में एक्टर यश, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त जैसे एक्टर्स हैं। 

APR 13, 2022 23:55 IST

केजीएफ 1 ने किया था इतना कलेक्शन 

साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ 1 ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका बजट लगभग 80 करोड़ रुपए था। फिल्म की शूटिंग 2017 में शुरू हुई थी।   
 

APR 13, 2022 23:33 IST

केवल कन्नड़ मूवी होने वाली थी केजीएफ 

डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा है कि ये फिल्म पहले केवल एक कन्नड़ फिल्म होने वाली थी। लेकिन, यश के विजन के कारण आज ये मुकाम मिला है। मूवी रिलीज होने वाली है और लग रहा जैसे मेरी बेटी की शादी होने जा रही है।
 

APR 13, 2022 23:05 IST

केजीएफ जिंदगी का अहम हिस्सा

केजीएफ के एक्टर यश ने कहा,'केजीएफ हमारी जिंदगी का एक अहम और बड़ा हिस्सा है। तेलुगु सिनेमा में काफी बड़े पैमाने में फिल्में मनाई जाती है और मुझे बेहद पसंद है। जैसी इज्जत वह सभी सिनेमा और एक्टर को देते हैं वह शानदार है। मुझे उनके लिए काफी इज्जत है।'

APR 13, 2022 22:41 IST

विदेश में भी केजीएफ 2 का क्रेज

केजीएफ 2 का जादू भारत के साथ-साथ विदेश में भी जमकर चल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक फ्रांस में केजीएफ 2 तमिल वर्जन के प्रीमियर शो के सारे टिकट बिक गए हैं। हालांकि, फिल्म के क्रेज को देखते हुए नए शो जोड़ दिए गए हैं।   
APR 13, 2022 22:22 IST

यूजर ने लिखा हाउसफुल चल रहे हैं शो

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि उनके वहां पर केजीएफ 2 पहले से ही हाउसफुल चल रही है। यूजर लिखते हैं, 'केजीएफ 2 हमारे यहां थिएटर फुल हो गए हैं। अगले दो दिन इंतजार करना पड़ेगा यार लेकिन, ये फिल्म इतिहास बना देगी।
 

APR 13, 2022 21:45 IST

डायरेक्टर प्रशांत नील ने की ये रिक्वेस्ट

डायरेक्टर प्रशांत नील ने फैंस से रिक्वेस्ट की है कि पाइरेसी से दूर रहें। प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पाइरेसी के खिलाफ लड़ाई आप से शुरू होती है। प्लीज फोटोज और वीडियोज न लें। साथ ही इसे ऑनलाइन पोस्ट न करें।'
APR 13, 2022 21:24 IST

आरआरआर का तोड़ा रिकॉर्ड 

केजीएफ 2 ने रिलीज से पहले ही आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में एस.एस.राजामौली की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महामारी के बाद केजीएफ 2 की सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है।

APR 13, 2022 20:37 IST

कैंसर से जूझते हुए संजय दत्त ने की थी शूटिंग

संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। संजय दत्त ने कहा, 'मेरे कीमो को सेशन चल रहे थे। मैंने जब क्लाइमैक्स की शूटिंग की तब मैं कैंसर से मुक्त नहीं हुआ था। मेरे परिवार के सपोर्ट ने मुझे एक्टिंग में वापस लाने के लिए तैयार किया।'  
 

APR 13, 2022 20:03 IST

10 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी केजीएफ 2

केजीएफ चैप्टर 2 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म नॉर्थ इंडिया 4400 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। वहीं, साउथ इंडिया में 2600 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। विदेश की बात करें तो फिल्म का हिंदी वर्जन 1100 स्क्रीन पर रिलीज हो रहा है। दक्षिण भारत की भाषा में फिल्म 2900 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है।
APR 13, 2022 19:37 IST

दिल्ली एनसीआर में इतनी है टिकट की कीमत

दिल्ली एनसीआर में केजीएफ चैप्टर 2 के एक टिकट के रेट 300 रुपए से शुरु होकर 1200 रुपए के लगभग है। वहीं, कन्नड़ वर्जन की बात करें तो एक टिकट की कीमत 440 रुपए है। तमिल वर्जन के टिकट 360 रुपए से शुरू हैं। वहीं, तेलुगु वर्जन के टिकट के रेट 300 रुपए से शुरुआत होकर 330 रुपए तक हैं। 

APR 13, 2022 19:11 IST

शानदार रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 

इस फिल्म की धमाकेदार एडवांस बुकिंग को देखकर यह कयास लगाया जा रहा है कि यश बड़े पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। यश की इस मैग्नम ऑपस फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए 10 लाख से अधिक टिकट खरीदे जा चुके हैं। इसके साथ ही इस फिल्म ने अपने एडवांस बुकिंग से एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

APR 13, 2022 18:35 IST

कितनी भाषाओं में रिलीज होगी यह फिल्म?

कई बार फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया था। लेकिन अब जाकर यह फिल्म 14 अप्रैल को यानी कल रिलीज होने वाली है। सिर्फ कन्नड़ भाषा में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी। 
 

APR 13, 2022 18:07 IST

रिलीज से एक दिन पहले सामने आया फिल्म का गाना 

रिलीज से एक दिन पहले यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 का गाना सुल्ताना आउट हो गया है। इस गाने में यश एकदम दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। शब्बीर अहमद द्वारा लिखे गए इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 

APR 13, 2022 17:35 IST

पहले दिन हिंदी बेल्ट से कितनी हो सकती है फिल्म की कमाई?

यह कयास लगाया जा रहा है कि केजीएफ चैप्टर 2 अपनी ओपनिंग के दिन सिर्फ हिंदी बेल्ट से 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 35 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर सकती है। 

APR 13, 2022 17:09 IST

KGF 2 Trailer: धमाकेदार है केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म का ट्रेलर

APR 13, 2022 16:38 IST

कितने घंटे की है फिल्म?

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटे 48 मिनट है।

APR 13, 2022 16:16 IST

स्टार कास्ट में शामिल हैं दिग्गज सितारे

केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म की स्टार कास्ट एकदम धमाकेदार है। इस फिल्म में यश के साथ बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री रवीना टंडन को देखा जाएगा। इनके साथ इस फिल्म में प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी समेत कई सितारे मौजूद हैं। 
 

APR 13, 2022 16:16 IST

कब रिलीज होगी यश की यह फिल्म 

सिल्वर स्क्रीन पर जल्द ही यश तहलका मचाने आ रहे हैं। उनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 इस वर्ष 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपकी तरह हम भी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं।
 

APR 13, 2022 16:15 IST

यश निभाएंगे फिल्म में मुख्य किरदार

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में साउथ के सुपरस्टार यश अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का दूसरा सीक्वल पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस सीक्वल में दर्शकों को यश का तूफानी अंदाज देखने को मिलेगा।