बॉलीवुड

Bipasha Basu ने पहली बार दिखाया बेटी 'देवी' का नूरानी चेहरा, फैंस ने बताया मां की हूबहू कॉपी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 10:10 AM IST

Bipasha Basu daughter Devi first photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पहली बार अपनी बेटी देवी (Devi) की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी का चेहरा देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई सेलेब्स भी देवी के फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

Image

Bipasha Basu daughter Devi

KEY HIGHLIGHTS
  • बिपाशा बुस ने शेयर की बेटी देवी के पहली फोटो।
  • देवी की फोटो देख सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार।
  • कई सितारे भी देवी की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

Bipasha Basu daughter Devi first photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पहली बार अपनी बेटी देवी (Devi) की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी देवी का चेहरा देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बिपाशा ने बेटी देवी के जन्म के बाद पहली बार उमकी फोटो फैंस के साथ शेयर की है। अभी तक बिपाशा ने अपनी बेटी को जमाने से छिपा कर रखा हुआ था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की बेटी काफी प्यारी लग रही है। टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, देवी की फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। बिपाशा की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर देवी, बिपाशा की तरह दिखती है या करण की तरह। इस बीच कई फैंस का मानना है कि देवी के अंदर अपनी मां बिपाशा की छवि नजर आ रही है। आइए एक बार देवी की फोटो पर नजर डालते हैं।

बिपाशा ने दिखाया 'देवी' का चेहरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने साल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। शादी के लगभग 6 साल बाद बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया था। करण और बिपाशा के बेटी देवी का जन्म बीते साल 12 नवंबर 2022 को हुआ था। जन्म के बाद से ही फैंस देवी का चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब जन्म के करीब 5 महीने बाद बिपाशा ने अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सितारों ने लुटाया देवी पर प्यार

बिपाशा बसु की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई सितारे लगातार कमेंट कर रहे हैं। दिया मिर्जा से लेकर मलाइका अरोड़ा खान तक ने देवी की फोटो पर प्यार भरा कमेंट किया है। टीवी एक्टर्स से लेकर बॉलीवुड सितारों तक बिपाशा की पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स का तांता लगा हुआ है। सेलेब्स के साथ ही फैंस भी देवी का चेहरा देखकप खुशी जाहिर कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article