बॉलीवुड

मीका सिंह के बयानों पर बिपाशा बसु को आया गुस्सा, स्टोरी शेयर कर कहा 'टॉक्सिक लोगों से दूर रहो......

Bipasha Basu React on Mika Singh Allegation: मीका सिंह के बयानों पर अब बिपाशा बसु ने चुप्पी तोड़ी है । बिपाशा ने बिना किसी का नाम लिए ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसे सब मीका से जोड़कर देख रहे हैं। इस मामले पर फैंस का क्या कहना है आइए आपको बताते हैं

Image

Bipasha Basu React on Mika Singh Allegation

Bipasha Basu React on Mika Singh Allegation: हाल ही में गायक मीका सिंह( Mika Singh) ने बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) को लेकर एक बयान दिया था जो खूब वायरल हो रहा है। मीका ने बताया था कि वह बिपाशा बसु के साथ एक फिल्म बना रहे थे, जिसका खर्चा 10 करोड़ बढ़ गया, बिपाशा की वजह से। मीका सिंह ने अपने बयान में यह भी कहा था कि बिपाशा बहुत ड्रामा करती है, यही कारण है कि उन्हें इतने सालों से काम नहीं मिल रहा। अब इस बयान के बाद बिपाशा बसु का रिएक्शन आया है। उन्होंने स्टोरी शेयर कर कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर पता चल रहा है कि वह उन्होंने मीका के लिए ही लिखा है

मीका सिंह( Mika Singh) ने बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) को ड्रामा करने वाली एक्ट्रेस कहा और बताया कि उनकी वजह से 'डैन्जर्स' का खर्चा 10 करोड़ बढ़ गया और उन्हें काफी नुकसान हुआ। मीका ने कहा कि बिपाशा के सेट पर बहुत नखरें होते थे, उन्होंने अपने पति के साथ रूम शेयर करने से मना कर दिया था। अब इसके जवाब में बिपाशा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें लिखा है ' टॉक्सिक लोग समस्या खड़ी करते हैं, हल्ला करते हैं और परेशानी करते हैं। वह दूसरों पर उंगली उठाते हैं और खुद की जिम्मेदारी से भागते हैं' इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा ऐसे लोगों से और नकारात्मकता से दूर रहें, भगवान सबका भला करे, दुर्गा दुर्गा। इस पोस्ट को लोग मीका से जोड़कर देख रहे हैं।

बताते चले कि मीका सिंह ने भूषण पटेल के साथ डैन्जरस को-प्रोड्यूस की थी। फिल्म में बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में थे। यह वेब-सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article