बॉलीवुड

सलमान खान ने बिग बॉस के मंच से अभिनव कश्यप को दिया करारा जवाब, कहा- ' आपके साथ काम नहीं करेंगे...'

Salman Khan slams Abhinav Kashyap: 'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार में सलमान खान ने गर्दा उड़ा दिया है। जहां एक तरफ उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाई तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिना नाम लिए अभिनव कश्यप को भी करारा जवाब दे दिया। इस दौरान सलमान खान ने ऐसी बात कह दी कि लोग दंग रह गए हैं।

Image

pic credit- salman khan instagram /IMDb

Salman Khan slams Abhinav Kashyap: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पीछे कई लोग पड़े हुए है लेकिन उन्हें इन सबसे कोई लेना देना नहीं है। बहुत कम देखा गया है कि सलमान खान किसी मुद्दे पर रिएक्ट करते हैं लेकिन जब कोई हदें पार कर देता है तो बॉलीवुड के दबंग खान ने उसे छोड़ते भी नहीं है। हाल ही में बिग बॉस के मंच से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बिना नाम लिए अभिनव कश्यप को भी करारा जवाब दे दिया। इस दौरान सलमान खान ने ऐसी बात कह दी कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सलमान खान ने अभिनव कश्यप को लगाई लताड़

'बिग बॉस 19' वीकेंड का वार में कॉमेडियन रवि गुप्ता बतौर गेस्ट आए थे। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ मुलाकात की। वहीं दोनों के बीच अभिनव कश्यप को लेकर बात हुई है। सलमान खान ने उनको लेकर कहा, 'हमारे एक दबंग इंसान है जो भी आजकल लगे हुए हैं। अभी उन्होंने मेरे साथ आमिर को भी लपेटे में ले लिया है। शाहरुख के लिए उन्होंने बोला था। मुझे बस इतना पूछना है पिछले वीकेंड पर मैंने ऐसे ही बोला था काम करो कोई इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहा। आज वापस पूछना है कि काम मिला क्या भाई और ऐसी हरकतें करने के बाद, हर एक कि बुराई करोगे आप और जितनो के नाम ले रहो हो आप मतलब कि हद है यार ये तो लाइफ में आपके साथ कभी काम नहीं करेंगे और इनके साथ जुड़े लोग भी नहीं करेंगे। फिर जब आपको एक फिल्म ऑफर की तो आपने बोला नहीं करेंगे। आप जो तारीफों के पुल बांध रहे थे, उसे तुमने अब जाकर तोड़ दिया।

सलमान खान ने दी सलाह

सलमान खान ने आगे कहा, 'मुझे सिर्फ ये बुरा लग रहा है कि तुमने खुद को ही नुकसान पहुंचा लिया। अगर किसी के परिवार के पीछे पड़ना है, तो अपने परिवार के पीछे पड़ो यार। अपने भाई, माता-पिता के पीछे पड़ो, उनसे प्यार करो, अपनी बीवी और बच्चों का ख्याल रखो। ये तो कम से कम तुम कर सकते हो। मैं कह रहा हूं, वो लोग तुम्हारी चिंता कर रहे हैं। अगर कोई तुम्हें सलाह देता है, तो सोच-समझकर बोलो। मैं चाहता हूं कि तुम तरक्की करो, तुम एक टैलेंटेड इंसान हो, अच्छा राइटर हो। गलियों में मत भटको, वापस हाईवे पर आ जाओ। ऊपरवाला तुम्हारे लिए सब करेगा। और हां, तुम मुझे घुटनों पर लाते हो, लेकिन मैं हर सुबह घुटनों पर सिर्फ ऊपरवाले के लिए बैठता हूं।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article