बॉलीवुड

Bigg Boss 17: अंकिता के चलते हुई नील भट्ट और विक्की जैन के बीच महाभारत, हाथापाई पर उतरे कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17: हाल ही में बिग बॉस 17 के मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है की अंकिता के पीछे विक्की जैन और नील भट्ट के बीच लड़ाई हो जाती है और साथ में हाथापाई भी।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: मोस्ट कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में एक हफ्ते के अंदर अंदर घमासान हो गया है। कई कंटेस्टेंट आपस में लड़े तो कई हाथापाई पर उतर आए। इस वजह से शो के मेकर्स को टीआरपी में काफी ज्यादा फायदा हो रहा है। अब हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जो काफी ज्यादा मजेदार है। प्रोमो में विक्की जैन और नील भट्ट के बीच लड़ाई हो जाती है और हाथापाई भी होती है। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे इनके बीच लड़ाई हुई जानिए इस टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट मे।

दरअसल ये पूरा मामला शुरू होता है अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और खानजादी के बीच में हुई झड़प की वजह से। बाद में ये बात विक्की और नील के बीच गरमा गर्मी ले आई। वीडियो में देखा जा सकता है की विक्की जैन (Vicky Jain) खानजादी से बात करने आते हैं लेकिन नील उन्हें रोक देते हैं, ऐसे में दोनों के बीच धका मुक्की हो जाती है। साथ ही नील भट्ट (Neil Bhatt) लड़ाई में ज्यादा गुस्सा हो जाते हैं, जिसकी वजह से पत्नी ऐश्वर्या शर्मा उन्हें खींच रही होती है।

कई दिनों से विक्की जैन और नील भट्ट एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन अब इस दोस्ती के बीच नफरत की दिवार खड़ी हो गई है। साथ ही बाईट एपिसोड में देखने को मिला की नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को बिग बॉस ने गेम समझने के लिए एक मेडिडेशन रूम में भेजा। जहां वो सिर्फ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के गेम के बारे में बात कर रहे थे। इसी के साथ नील-ऐश्वर्या ने कपल को थ्रेड भी माना, जिसको लेकर अब लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article