बॉलीवुड

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग चोरी छुपे की सगाई? एक्ट्रेस के हाथ में अंगूठी देख लोगों ने दौड़ाया दिमाग

Janhvi Kapoor Secretly Engaged With Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी फिल्मों और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर को लेकर अटकलें लग रही हैं कि उन्होंने चोरी छुपे शिखर पहाड़िया संग सगाई कर ली है।

Image

जाह्नवी कपूर ने चोरी छुपे की सगाई?

Janhvi Kapoor Secretly Engaged With Shikhar Pahariya: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। बीते महीने जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की 'बवाल' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें वह वरुण धवन संग मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई दी थीं। फिल्मों से इतर जाह्नवी कपूर कई बार अपने रिलेशनशिप के कारण भी चर्चा में रह चुकी हैं। जाह्नवी कपूर हाल ही में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं, जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर अटकलें लग रही हैं कि जाह्नवी कपूर ने चोरी-छुपे शिखर पहाड़िया संग सगाई कर ली है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने शिखर पहाड़िया संग तिरुपति मंदिर के दर्शन किये और वहां से बाहर निकलते वक्त भी दोनों ने साथ में माथा टेका। इस दौरान जाह्नवी कपूर ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दीं। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी जाह्नवी कपूर की अंगूठी। दरअसल, जाह्नवी कपूर के वीडियो में देखने को मिला कि एक्ट्रेस ने बायें हाथ में अंगूठी पहनी हुई है, जिसके बाद से ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग सगाई कर ली है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वीडियो को देख लोगों ने कमेंट भी किये कि लगता है उन्होंने चोरी-छुपे सगाई कर ली है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सगाई के अलावा कुछ फैंस ने तो जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के शादी के सपने भी देखने शुरू कर दिये। लोगों का मानना है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article