Bhumika was the First Choice for Jab We Met: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कई बार देखा गया है कि बड़े-बड़े स्टार्स के हाथों से ऐसी फिल्में निकल जाती हैं, जो रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। इन फिल्मों के लिए फर्स्ट चॉइस तो वो होते हैं लेकिन कुछ कारणों के चलते वो इन्हें साइन नहीं कर पाते हैं। सालों पहले कुछ ऐसा ही हुआ था अदाकारा भूमिका चावला (Bhumika Chawla) के साथ। किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में नजर आ रही भूमिका चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि सालों पहले उनके हाथ से जब वी मेट निकल गई थी, जिसके लिए फर्स्ट चॉइस वो थीं। बाद में इस फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दिखाई दीं, जो उनके करियर की बेस्ड मूवी बनी।
भूमिका चावला ने इंटरव्यू के दौरान बताया है, 'एक ही बार मुझे बुरा लगा था, जब मैंने जब वी मेट साइन की और नहीं हुई। मैं और बॉबी इस मूवी के लिए फर्स्ट चॉइस थे। उस वक्त इसका नाम ट्रेन होने वाला था। इसके बाद फिल्म में मैं और शाहिद आए, फिर इसमें शाहिद और आयशा टाकिया के लिए बात हुई और अंत में जब वी मेट शाहिद और करीना के साथ बनी। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती रहती हैं। मुझे बस एक बार बुरा लगा लेकिन फिर में आगे बढ़ गई। मैं अब इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं। मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस भी साइन की थी लेकिन ये नहीं बनी।'
बताते चलें कि भूमिका चावला से पहले बॉबी देओल भी जव बी मेट की कास्टिंग पर बात कर चुके हैं। कलाकार ने बताया था कि इम्तियाज अली ये प्रोजेक्ट उनके साथ शुरू करने वाले थे लेकिन अचानक से इसमें करीना-शाहिद की एंट्री हो गई। बॉबी देओल के अनुसार उन्होंने कुछ निर्माताओं से इम्तियाज की मुलाकात करवाई थी लेकिन बाद में उन्हें ही मूवी से बाहर कर दिया गया।
