बॉलीवुड

'Bhool Bhulaiyaa 4' में भी दिखेंगे कार्तिक आर्यन !! अनीज बज्मी ने शुरू की तैयारियां

Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 4: बॉलीवुड गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की रिलीज पहले ही निर्माताओं ने चौथे पार्ट यानी 'भूल भुलैया 4' (Bhool Bhulaiyaa 4) बनाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Image

Anees Bazmee On Bhool Bhulaiyaa 4

Anees Bazmee on Bhool Bhulaiyaa 4: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 1 नवंबर यानी दिवाली के खास मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी पहली बार बड़े परदे पर रोमांस करती दिखाई देंगी। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद इसके तीसरे पार्ट का निर्देशन भी अनीस बज्मी ने किया है। 'भूल भुलैया 3' की रिलीज से पहले अब निर्माताओं ने 'भूल भुलैया 4' (Bhool Bhulaiyaa 4) बनाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कहना गलत नहीं होगा कि भूल भुलैया फ्रेंचाइजी लगातार फल-फूल रही है। जहां भूल भुलैया 2 देखकर लोग खूब हंसे थे वहीं दूसरी ओर इसका तीसरा पार्ट और भी बेहतरीन बना है।'

कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी की जोड़ी इस समय खूब धमाल मचा रही है। बड़ी खबर यह है कि 'भूल भुलैया 4' भी पाइपलाइन में है। निर्माताओं को पूरा यकीन है कि तीसरा पार्ट 'भूल भुलैया 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात दे देगा। पार्ट 4 के आईडिया पर काम चल रहा है। सुनने में आ रहा है कि जल्द ही इसे बनाया जाएगा। 'भूल भुलैया 4' के लिए कार्तिक आर्यन पहले से ही तय हैं।

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' के साथ अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' भी रिलीज होने जा रही है। दोनों ही फिल्मों के क्लैश को देखने के लिए दुनिया बेताब है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article