बॉलीवुड

Bholaa Box Office Day 5: Ajay Devgn ने पास किया मंडे का लिटमस टेस्ट, जल्द होगी 50 करोड़ी

Bholaa Box Office Day 5: बॉलीवुड कलाकार अजय देवगन (Ajay Devgn) की नई फिल्म भोला (Bholaa ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म ने अपने पहले मंडे को 4.50 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म ने 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके फर्स्ट मंडे का लिटमस टेस्ट पास कर लिया है।

Image

Bholaa Box Office Day 5: Ajay Devgn

Bholaa Box Office Day 5: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की मूवी भोला बीते वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने 5 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म भोला (Bholaa) ने 5वें दिन 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करके अपने खाते में 48 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म भोला ने 5वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाकर फर्स्ट मंडे का लिटमस टेस्ट पास कस लिया है। फिल्म भोला की 5वें दिन की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स को भरोसा हो चला है कि अब यह मूवी इस हफ्ते में भी अच्छे आंकड़े दर्ज कराती रहेगी।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म भोला का 5वें दिन का आंकड़ा शेयर करते हुए लिखा है, '5वें दिन भोला बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही है। फिल्म ने ईवनिंग शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। फिल्म गुरुवार के दिन 11.20 करोड़ रुपये, शुक्रवार के दिन 7.40 करोड़ रुपये, शनिवार के दिन 12.20 करोड़ रुपये, रविवार के दिन 13.48 करोड़ रुपये और सोमवार को 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। अगर भोला के पांचों दिनों की कमाई को जोड़ दिया जाए तो इसकी कुल कमाई 48.78 करोड़ रुपये हो गई है।'

पार्टी के बाद गौरी-शाहरुख में हुई लड़ाई:

क्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी अजय देवगन की भोला

अजय देवगन (Ajay Devgn) की भोला जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि यह 100 करोड़ी हो पाएगी। अगल अगले वीकेंड में भोला की कमाई में उछाल दर्ज की जाती है तो फिल्म 100 करोड़ी हो सकती है, वरना यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाएगी। फिल्म भोला को अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया है। अजय अब तक 4 फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं और ये चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती दिखाई दी हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article