Vikrant singh rajput bhojpuri Song Out: नच बलिए, बिग बॉस, विद्या, अगर तुम ना होते फेम अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज हो गया है, जिसे मशहूर भोजपुरी म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज ने आवाज दी है। एक गाना एक अलग जोनर का ही है। गाने में सेलिब्रेशन मस्ती और गोवा के बीच प्रमुख आकर्षण हैं। यह गाना आम भोजपुरी गानों से अलग है। इसमें विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा दुबे की केमेस्ट्री बेहद अतरंगी है, जो गाने को भी अतरंगी बना देती है। यह गाना आपको बॉलीवुड गानों की याद दिलाने वाली है।
मिनी लाइव भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज किया गया है। इस गाने के जरिए पहली बार भोजपुरी म्यूजिक में गोवा और उसके खूबसूरत नज़रों की एंट्री हुई है। भोजपुरी के ऑडियन्स के लिए यह एक नया अनुभव होने वाला है। यही वजह है कि इस गाने को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत बेहद एकसाईटेड हैं। वे कहते हैं कि नए फ्लेवर और कलेवर का है हमारा गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’, जिसे जरूर देखें। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इंटरटेनमेंट का नया अंदाज देगा। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश हमेशा से रही है कि मैं स्टीरिओ टाइप चीजों से अलग काम करूं। यही वजह है कि टीवी हो या फिल्म या फिर म्यूजिक, मैं हर जगह क्रिएटिव काम करना पसंद करता हूँ। आप मेरे इस गाने को ही देख लीजिए। आपको यकीनन पसंद आने वाली है।
आपको बता दें कि गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ को शिल्पी राज ने गया है, और इसके म्यूजिक वीडियो में विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा दुबे अतरंगी अंदाज में नजर आ रही हैं। लिरिक्स और म्यूजिक विकास मिश्रा का है। कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री और दीपा मिस्त्री हैं। डीओपी फिरोज खान हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक आलोक सिंह हैं। कन्सेप्ट बृजेश कश्यप, मनोज टाइगर और आलोक सिंह का है।
