दीवानाBest Movies to watch on Holi: हर कोई त्यौहार का जश्न अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है। होली का त्यौहार परिवार के साथ मनाना एक बेस्ट ऑप्शन भी है। यह त्यौहार प्यार, स्नेह और एकता का प्रतीक है। परिवार के साथ होली मनाने से आप अपने फैमली से और कनेक्ट हो सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा है। परिवार के साथ रंग खेलना के बाद आप एक साथ बैठकर कई बॉलीवुड की शानदार फिल्मों का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कौन-कौन सी फिल्में देख सकते हैं।
1. गोलियों की रास लीली राम-लीला
इस होली आप परिवार के साथ बैठकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-राम लीला' को देख सकते हैं। इस फिल्म में एक्टर-एक्ट्रेस एक दूसरे को रंग लगाते हुए भी नजर आए थे। फैंस ने इस फिल्म में कपल की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि दो खानदान रहते हैं, जिनमें कई सौ साल से दुश्मनी चली आ रही है, लेकिन उन परिवार के दो लोगों को प्यार हो जाता है।
2. ये जवानी है दीवानी
इस दिन आप रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' भी देख सकते है। इस फिल्म का नाम बलम पिचकारी होली डांस के लिए शानदार ऑप्शन है। फैंस इस गाने पर डांस करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। ये फिल्म अपनी होली को और भी ज्यादा खास बना देगी।
3. नदिया के पार
ये फिल्म काफी ज्यादा पुरानी है, लेकिन फिल्म देखने के साथ-साथ फैंस इस फिल्म के हर गाने को काफी ज्यादा पसंद करते है। आप इस होली के दान यूट्यूब पर नदिया के पार देख सकते हैं।
4. मोहब्बते
इस खास दिन आप शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बते देख सकते हैं। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में किंग खान होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
5. शोले
इस फिल्म को आप होली के दिन देख सकते है। ये एक सदाबाहर फिल्म है। आज भी फैंस इस फिल्म को देखना काफी ज्यादा पसंद करते है। यह एक क्लासिक फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म के गानों को भी फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है।
6. रंग दे बसंती
होली के दिन आप परिवार के साथ आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती भी देख सकते हैं। इस फिल्म में होली को एक ऐसे अवसर के रूप में दिखाया गया है जहां युवा लोग रंग और मस्ती में डूब जाते हैं, लेकिन साथ ही वे अपने देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा भी पाते हैं।
7. दीवाना
होली के त्यौहार पर आप परिवार के साथ दीवाना भी देख सकते हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथदिव्या भारती नजर आई थी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि शाहरुख खान को एक विडो महिला से प्यार हो जाता है और वो उसके ऊपर प्यार से गुलाल उड़ाते हैं।
