Yashvardhan Ahuja’s Debut Film Put on Hold: 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) इस साल बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार थे। बताया जा रहा था कि साई राजेश की फिल्म 'बेबी' के हिंदी रीमेक से यशवर्धन आहूजा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 'बेबी' रीमेक से बाहर होने का फैसला ले लिया है। बाबिल खान के बाहर होने के बाद अब मेकर्स ने यशवर्धन आहूजा के इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर डाल दिया है।
यशवर्धन आहूजा 5 मई से 'बेबी' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करने वाले थे। बाबिल और फिल्म निर्माता के बीच हुई नोकझोंक के बाद मेकर्स ने अब इस प्रोजेक्ट को होल्ड पर दिया है। यही वजह है कि यशवर्धन आहूजा के डेब्यू में भी अब देरी हो सकती है। एक सूत्र ने पीपिंगमून को बताया कि इस मूवी में फीमेल लीड की कास्टिंग पर मेकर्स ने लगभग 6 महीने खर्च कर दिए। ऐसे में अब लीड हीरो की कास्ट में फिर समय लगने वाला है। प्रोडक्शन रुका हुआ है। इस मूवी पर दोबारा काम शुरू करने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
मधु मंटेना के साथ अल्लू अरविंद की गीता आर्ट्स और तेलुगु निर्माता श्रीनिवास कुमार नायडू के सहयोग से इस फिल्म का निर्माण किया जाना था। 'बेबी रीमेक' के हिंदी रीमेक में बाबिल को आनंद देवरकोंडा की भूमिका निभानी थी जबकि यशवर्धन आहूजा को विराज अश्विन की भूमिका में देखा जाता। बाबिल खान के बाहर होने की वजह से यह प्रोजेक्ट बीच में ही रोक दिया गया है
