बॉलीवुड

फूटकर रोने के बाद बाबा इरफान खान की इस फिल्म पर अमल कर रहे हैं बाबिल खान, खुद को हौसला देते हुए लिखा"मर्द बनो......"

Babil Khan Latest Instagram Story after Breakdown: अभिनेता बाबिल खान ने कल अंधेरी रात बिताने के बाद आज सुबह खुद को रिफ्रेश किया है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता कि फिल्म का एक डायलॉग शेयर करते हुए उन्होंने खुद को सांत्वना दी है। आइए बताते हैं क्या है वो खास डायलॉग

Image

Babil Khan Latest Instagram Story after Breakdown:

Babil Khan Latest Instagram Story after Breakdown: बॉलीवुड अभिनेता बाबिल खान( Babil Khan) कल से चर्चा में बने हुए हैं। जब से एक्टर ने रोते हुए वीडियो शेयर की है, तभी से वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बाबिल खान को रोते देख लोग तरह-तरह के सवाल भी कर रहे हैं और अब तो उनके हर कदम पर नजर रखी जा रही है। बाबिल खान ने जिस तरह से अपनी वीडियो में बॉलीवुड पर निशाना साधा यह देखकर हर कोई उन्हें सांत्वना दे रहा है। अब बाबिल खान ने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता अभिनेता इरफान खान की फिल्म का एक डायलॉग शेयर किया है।

लॉगआउट एक्टर बाबिल खान( Babil Khan) ने कल हुए हंगामे के बाद सुबह-सुबह इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता की फिल्म का एक डायलॉग शेयर किया है। इरफान खान की फिल्म मदारी की फिल्म का डायलॉग "be a man" शेयर किया है। इसे देखकर लग रहा है कि इरफान अपने आप को हौसला दे रहे हैं और आगे बढ़ने के लिए खुद को मजबूत कर रहे हैं। बाबिल खान खान को इस तरह से परेशान देखकर फैंस भी हताश हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनके साथ ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने रोते हुए वीडियो बनाया।

Babil Khan Instagram Post

Babil Khan Instagram Post

क्या है पूरा मामला

जो नहीं जानते उन्हें बता दे कि कल रविवार को अभिनेता बाबिल खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर की थी। जिस वीडियो में वह बॉलीवुड को बुरा बता रहे हैं। उन्होंने अपनी वीडियो में अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, आदर्श गौरव, शनाया कपूर, सिद्धांथ चतुर्वेदी यहां तक कि अरिजित सिंह का भी नाम लिया था। बाद में बाबिल ने इन सभी स्टार्स से माफी मांगी ली।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article