बॉलीवुड

Baaghi 4: बड़े-बड़े बाल...खून से लथपथ शरीर, लीक हुआ संजय दत्त का फर्स्ट लुक

Sanjay Dutt 1st look from Baaghi 4: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 4 (Baaghi 4) में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म बागी 4 में संजय दत्त विलेन के रूप में दिखाई देंगे। संजू बाबा भी बागी 4 की शूटिंग में लगे हुए हैं, जिनका फर्स्ट लुक इस वक्त इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

Image

Sanjay Dutt Look Baaghi 4

Sanjay Dutt 1st look from Baaghi 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को ओरिजनल खलनायक संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बागी 4 (Baaghi 4) की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में संजू बाबा टाइगर श्रॉफ के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। फिल्म बागी 4 के सेट से संजू बाबा का फर्स्ट लुक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें वो बड़े-बड़े बालों और खून से लथपथ शर्ट में नजर आ रहे हैं। फिल्म के सेट से सामने आया लुक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और टाइगर (Tiger Shroff) के साथ उनकी भिड़ंत देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

हर आशिक होता है विलेन

फिल्म बागी 4 के मेकर्स ने कुछ वक्त पहले संजू बाबा का एक पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें वो हाथ में एक मरी हुई हसीना को लिए और चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे। फैंस ने पोस्टर पर संजू बाबा को देखकर काफी तारीफ की थी। इस पोस्टर पर लिखा था, "हर आशिक विलेन होता है।" इस टैगलाइन से फैंस को समझ आया था कि संजू बाबा भी कभी न कभी आशिक रहे होंगे, जिनकी मोहब्बत पूरी नहीं हो पायी है।

टाइगर श्रॉफ को है एक हिट फिल्म की जरूरत

टाइगर श्रॉफ की पिछली कुछ मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। बागी 3 हो और फिर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 जैसी फिल्मों से दर्शकों को काफी सारी उम्मीदें थीं लेकिन टाइगर की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आई थीं। इसके बाद से ही हर कोई टाइगर से एक मेगा हिट की उम्मीद कर रहा है। बागी 4 में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ-साथ सोनम बाजवा और हरनाज संधू अहम किरदारों में दिखाई देंगी। इन दोनों अदाकारों के रोल भी बागी 4 में अहम होने वाले हैं, जिनके लिए ये दोनों काफी मेहनत कर रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article