बॉलीवुड

Baaghi 4 Poster : आंखों में तड़कती-भड़कती ज्वाला और माथे से निकलता खून, बवाल है टाइगर श्रॉफ का ये नया लुक

Baaghi 4 Poster: टाइगर श्रॉफ ने जन्मदिन पर फैंस को तोहफा देते हुए खुश कर दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बागी 4 का पोस्टर सामने आया है। जिसे देखकर फैंस फिल्म रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। पोस्टर बहुत ही दमदार है जो फिल्म के लिए उत्साह को बढ़ा रहा है।

Image

Baaghi 4 Poster

Baaghi 4 Poster: अभिनेता टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) ने आज अपना जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया है। अपकमिंग फिल्म बागी 4( Baaghi 4) का दूसरा पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के लिए बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। टाइगर की सबसे हिट फ्रैन्चाइजी बागी 4 इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। एक बार फिर से एक्शन हीरो को बागी की तरह लड़ते हुए देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं

ए हर्षा डायरेक्ट फिल्म बागी 4 जल्द ही रिलीज होने वाली है। आज मेकर्स ने टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) के जन्मदिन पर फिल्म का तड़कता-भड़कता पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर पर नजर डाले तो टाइगर श्रॉफ के माथे से खून बह रहा है। उनकी आंखों में गुस्सा है और वह मुंह में सिगरेट लिए हुए हैं। टाइगर इस तरह से देख रहे है मानो वह दुश्मन को कच्चा चबा जाएंगे। पोस्टर पर लिखा है 'इस बार वह वैसा नहीं रहा' । पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर ने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है "जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और मुझे खुद को एक एक्शन हीरो के रूप में साबित करने की उत्सुकता को सामने लाने की इजाजत दी ...वह अब मेरी पहचान बदल रही है। इस बार वह निश्चित रूप से वैसा नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप लोग उसे उसी तरह स्वीकार करेंगे जैसे आपने 8 साल पहले किया था।

कब रिलीज होगी बागी 4

बागी 4 के बारे में बात करें तो इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। इसे ए हर्षा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज कौर संधु हैं। यह एक एक्शन पैक मूवी है जो 5 सितंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article