बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन के बाद Ayushmann Khurrana की किस्मत चमकाएंगे Anees Bazmee, हॉरर कॉमेडी के लिए मिलाया हाथ

Anees Bazmee Next With Ayushmann Khurrana: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अनीस बज्मी की नेक्स्ट हॉरर कॉमेडी में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'भूतियापा' रखा है। फैन्स भी आयुष्मान को इस फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं।

Image

Ayushmann Khurrana-Anees Bazmee

Anees Bazmee Next With Ayushmann Khurrana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार बड़े परदे दिखाई देगी। अनीस बज्मी को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने 'भूल भुलैया 3' के बाद एक नई हॉरर कॉमेडी 'भूतियापा' (Bhootiyapa) के लिए बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) संग हाथ मिला लिया है। फिल्म पर जल्द ही काम शरू कर दिया जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार आयुष्मान खुराना और अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी के लिए बातचीत जारी है। मिड-डे रिपोर्ट्स के सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि अनीस बज्मी इस समय 'नो एंट्री' के सीक्वल को इस साल के अंत तक फ्लोर पर लाने की तैयारी में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी आयुष्मान खुराना के पास भारत के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक भी है। ऐसे में आयुष्मान और अनीस बज्मी हॉरर कॉमेडी की डेट्स को लेकर बात कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना आने वाले दिनों पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म में उन्हें देखना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है। वहीं दूसरी ओर अनीस बज्मी के पास पाइपलाइन में दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी हैं। इसके अलावा 'नो एंट्री 2' में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article