Pati Patni Aur Woh Do postponed: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की आखिरी फिल्म थामा साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म किया। मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थी। अब सभी लोगों की नजरें आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पर टिकी हुई है। इस बीच मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसी खबर सामने आई है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
'पति पत्नी और वो दो' को लेकर आया अपडेट
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। अब उनकी अगली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बॉलीवुड हंगामा को मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म अब 4 मार्च को रिलीज नहीं होगी। सूत्रों ने बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन अभी पूरा नहीं हुआ है और एक गाना भी बाकी है। मेकर्स फिल्म को स्पेशल बनाने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। वे चाहते हैं कि अंतिम प्रोडक्ट दर्शकों के लिए मस्त और देखने लायक बने। इसलिए रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।

pati patni aur woh do
'पति पत्नी और वो दो' कब होगी रिलीज
नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी। 4 मार्च की तारीख खाली होने से अब सवाल है कि कोई और फिल्म इस स्लॉट पर कब्जा करेगी या नहीं। ट्रेड एक्सपर्ट्स कहते हैं कि उस समय रमजान का महीना चल रहा होगा और 19 मार्च को 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। साथ ही 4 से 8 मार्च तक 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल भी होंगे। लेकिन होली बुधवार को पड़ रही है, जिससे 4 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म को 5 दिन का एक्सटेंडेड वीकेंड मिलेगा और फिर दो हफ्ते के लिए खुला मैदान मिल सकती है। अब सबकी नजर इस खाली तारीख पर है।

ayushmann khurrana
'पति पत्नी और वो दो' में नजर आएंगे ये स्टार्स
बताते चलें कि फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में अयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वमिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। पहली फिल्म 'पति पत्नी और वो' भी मुदस्सर अजीज ने ही डायरेक्ट की थी, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर थे।
