बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना ने कंफर्म की सूरज बड़जात्या की फिल्म, YRF और करण जौहर की मूवी में भी मचाएंगे धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 3, 2025, 10:36 AM IST

Ayushmann Khurrana on Upcoming Movie: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अभी हाल में दिए इंटरव्यू में बताया वो तीन फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना किन तीन फिल्मों में नजर आए वाले है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: IMDb

Ayushmann Khurrana on Upcoming Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थामा (Thamma) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में एकदम अलग ही अवतार में नजर आए हैं। इस मूवी के अलावा अभी हाल ही में आयुष्मान खुराना का नाम सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की फिल्म से जुड़ा था। इन सब के बीच आयुष्मान खुराना का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान खुराना ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए हैं।

आयुष्मान खुराना ने सूरज बड़जात्या की फिल्म पर कही ये बात

एक्टर आयुष्मान खुराना एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह आयुष्मान खुराना का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Pinkvilla को दिए इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना ने सूरज बड़जात्या संग अपकमिंग मूवी पर चुप्पी तोड़ी। राजश्री प्रोडक्शन्स वाली अपकमिंग फिल्म को कन्फर्म करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'सूरज बड़जात्या बचपन का प्यार है । उनकी जो पारिवारिक फिल्में देखकर हम बड़े हुए हैं। और मैं तो मजाक में बोलता हूं कि मैं नया प्रेम हूं, प्रेम से बोलो जय माता की। हम नॉर्थ वाले तो ऐसे ही बोलते हैं।' फिर उन्होंने बड़ा अपडेट दिया और बताया कि 'मुझे खुशी है कि फिल्म कर रहा हूं। अच्छी बात ये है कि थोड़ा मैं उनकी तरफ आया हूं, थोड़ा वो मेरी तरफ आए हैं। वो ऐसी फिल्म है जिसमें बहुत कुछ कहने को है। नॉर्मली सूरज सर की फिल्म में सिर्फ फैमिली एंटरटेनर होता है, लेकिन इसमें बिना प्रीची हुए एक अच्छा सा मैसेज भी है। ये मेरे कोर से रेजोनेट करता है, मैं सच में खुश हूं कि सूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम का रोल कर रहा हूं।'

आयुष्मान खुराना और भी फिल्मों से मचाएंगे धमाल

आयुष्मान खुराना ने इस इंटरव्यू के दौरान अपनी और भी अपकमिंग मूवीज के बारे में खुलासा किया। आयुष्मान खुराना ने बताया कि उनके पास अभी एक करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म है। इसके अलावा वो पोशम पा और YRF वाली अगली फिल्म में भी धमाल मचाने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article