Ayushmann Khurrana Praises Dhurandhar 2: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दिया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 मोटी कमाई कर रही है। पहले दिन मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। दूसरे ने फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब तीसरे दिन धुरंधर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स फिल्म धुरंधर 2 को प्यार दे रहे हैं। इस बीच आयुष्मान खुराना ने फिल्म धुरंधर 2 और रणवीर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
आयुष्मान खुराना ने कही ये बात
रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हुई और तीन महीने के इंतजार के बाद दर्शकों, क्रिटिक्स और सेलिब्रिटीज ने इसे जमकर सराहा है। फिल्म को लेकर तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। अब आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिल खोलकर तारीफ की। आयुष्मान ने लिखा कि तीन दिन बीत गए, लेकिन फिल्म का जादू अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा है। वे कहते हैं कि अब हम आदित्य धर के दौर में जी रहे हैं। अगर कोई सोचता है कि आदित्य सिर्फ इस जॉनर के मास्टर हैं तो गलत है। बीट्स, ग्राफ, कूलनेस और हर डिपार्टमेंट की तालमेल दिखाता है कि आदित्य किसी भी जॉनर में कमाल कर सकते हैं। वे एक अलग तरह के मल्टीडायमेंशनल हैं।
रणवीर सिंह की तारीफ में पढ़े कसीदे
रणवीर की तारीफ में आयुष्मान ने कहा, "मेरा सुपर टैलेंटेड कंटेम्परेरी रणवीर सिंह अब GOATजर्नी पर है। क्या परफॉर्मेंस दी है। वो सिर्फ लियारी का शेर नहीं, हिंदी सिनेमा का शेर बन गया।' उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और गौरव गेरा की भी जमकर तारीफ की। फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी बने हैं। बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ कमाए। पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ मिलाकर भारत में कुल 330 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म जल्द जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
