बॉलीवुड

War 2 से बाहर हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद!! Hrithik Roshan संग बनेगी इस यंग डायरेक्टर की जोड़ी

Ayan Mukerji to direct War 2: ब्रह्मास्त्र डायेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के हाथ यशराज बैनर की एक बड़ी मूवी लग गई है। खबरों की मानें तो अयान मुखर्जी जल्द ही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ अपनी पहली फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। अयान मुखर्जी को यशराज बैनर ने वॉर 2 (War 2) की जिम्मेदारी दी है, जो जल्द ही फ्लोर पर आएगी।

Image

War 2 से बाहर हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद!! Hrithik Roshan संग बनेगी इस यंग डायरेक्टर की जोड़ी

Ayan Mukerji to direct War 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hirthik Roshan) की वॉर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ भी अहम किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया था, जो इस वक्त के सबसे सफल एक्शन डायरेक्टर हैं। वॉर रिलीज होने के बाद से ही ऋतिक रोशन के फैंस वॉर 2 का इंतजार कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि यशराज बैनर ने वॉर 2 के लिए कमर कस ली है। फिल्म वॉर 2 (War 2) की जिम्मेदारी यशराज बैनर ने सिद्धार्थ आनंद की जगह अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) को देने का फैसला किया है। फिल्म वॉर 2 में की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जल्द ही मेकर्स इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने मीडिया को बताया है, 'आदित्य चोपड़ा ने वॉर की की जिम्मेदारी अयान को देने का फैसला लिया है। अयान मुखर्जी अच्छे डायरेक्टर हैं और उन्होंने ब्रह्मास्त्र बनाकर साबित कर दिया है कि वो मेगा बजट मूवीज बना सकते हैं। आदित्य चोपड़ा यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स के लिए चुन-चुनकर डायरेक्टर चुन रहे हैं। वो ऐसे डायरेक्टर चुन रहे हैं, जो भारतीय दर्शकों की नब्ज पहचानते हैं। आदित्य चोपड़ा को लगता है कि अयान मुखर्जी यशराज के स्पाई यूनिवर्स में नयापन लेकर आएंगे और वॉर 2 को अलग स्तर पर शूट करेंगे। आदित्य को अयान पर पूरा भरोसा है कि वो वॉर फ्रेंचाइजी को एक अलग स्तर पर पहुंचाएंगे।'

बता दें वॉर 2 की वजह से अयान मुखर्जी की ब्रह्मस्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 लेट होंगी। अयान ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि वो ब्रह्मास्त्र फ्रेंचाइजी को कुछ वक्त के बाद बनाएंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए अयान ने काफी मेहनत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article