Avtaar 2 Celeb Review: ‘अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर’ (
फैंस के साथ ही कई बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन जारी किया है। वरुण धवन से लेकर अक्षय कुमार तक, फिल्म को देखने के बाद कई बॉलीवुड सितारों के होश उड़ गए हैं।
अक्षय कुमार और वरुण धवन ने की जमकर तारीफ
फिल्म अवतार 2 देखने के बाद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन जारी किया है। अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बीती रात #AvatarTheWayOfWater देखी और भाईसाब, अद्भुत ही इस फिल्म के लिए सही शब्द है। मैं अभी भी इस फिल्म के मैजिक में ही हूं. आपके जीनियस क्राफ्ट के आगे नतमस्तक जेम्स कैमरून, जीते रहिए!'
इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है, वरुण धवन ने लिखा, '#AvatarTheWayOfWater सिनेमा के भविष्य के लिए अभी तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म रही है। इस तरह के विजुअल्स और भावनाओं को देखकर मेरे होश उड़ गए। जब दुनिया का सबसे बड़ा फिल्ममेकर अपनी फिल्म में एक मैसेज देता है तो काफी बेहतरीन लगता है।
लोगों का मिला जबरदस्त रिव्यू
बता दें कि अवतार 2 को लेकर फैंस का जबरदस्त रिव्यू सामने आ रहा है। फैंस को फिल्म काफी पसंद आ रही हैं। लोगों को मानना है कि फिल्म का सीक्वल बिलकुल जबरदस्त है, कुछ इसी प्रकार की फिल्म की उम्मीद फैंस ने लगाए हुई थी।
