Avatar 2 Movie Twitter Review & Rating: साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘अवतार 2: द वे ऑफ वॉटर’ (
जेम्स कैमरून की "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" "अवतार" का सीक्वल है, जो अपने विजुअल इफेक्ट्स और इमर्सिव वर्ल्ड-बिल्डिंग के मामले में एक शानदार फिल्म थी। "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" पेंडोरा और उसमें रहने वाले लोगों की कहानी है, जिसे बड़े पैमाने पर दर्शकों के बीच पेश किया गया है। फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसे देख दर्शक सिनेमाघरों में झूम उठे हैं। ट्विटर पर लोगों ने कमेंट्स करते हुए फिल्म की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप मेरा 'अवतार 2' का रिव्यू चाहते हैं? वैसे मैं इसे छोटा और प्यारा रखूंगा... आप महसूस करेंगे! यह एक जादुई अनुभव है जो मुझे लगता है कि पहले की तुलना में आप इसे ज्यादा एन्जॉय करेंगे लेकिन वही ग्राउंड ब्रेकिंग विज़ुअल्स हैं। जेम्स कैमरून द्वारा शानदार काम और मैं हर किसी को इसे थिएटर में देखने की सलाह देता हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अवतार 2 रिव्यू: 5/5.. एपिक मास्टरपीस.. टेक्निकली और प्लाट के हिसाब से ये एक बेहतर फिल्म है। क्वाट्रिच बदला लेने के लिए वापस आ गया है, क्या वह अपने परिवार को बचा सकता है? पानी के सीन्स एक्स्ट्राआर्डिनरी थे। फिल्म का क्लाइमेक्स भी काफी इमोशनल है। फिल्म की 3डी टिकिट्स ही बुक करें।'
इस फिल्म में सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस और जोएल डेविड मूर जैसे कई हॉलीवुड एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की 5 लाख से भी ज्यादा टिकिट्स बिक चुकी हैं। बताया जा रहा है कि प्रभास की 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़कर ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड ओपनर हो सकती है।
