बॉलीवुड

Avatar 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, क्या टूट गया Avengers Endgame का रिकॉर्ड?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2022, 11:28 AM IST

Avatar 2 Box Office Collection Day 1: इस साल की कुछ सबसे मचअवेटेड फिल्मों में से एक अवतार 2 (Avatar: The Way of Water) ने 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन सिनेमाघरों पर राज किया है। हालांकि जेम्स कैमरून की फिल्म Avengers Endgame का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है।

Image

Avatar 2 and Avengers Endgame

KEY HIGHLIGHTS
  • अवतार 2 सिनेमाघरों पर रिलीज कर दी गई है।
  • रिलीज के पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।
  • इंडिया में Avatar 2 के ज्यादातर शो हाउसफुल रहे हैं।

Avatar 2 Box Office Collection Day 1: अवतार 2 (Avatar: The Way of Water) को बीते दिन 16 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने दुनिया भर में करोड़ों की कमाई कर ली है। भारत में भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े चौंकाने वाले हैं। हालांकि लाजवाब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बावजूद जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 एक और जबरदस्त हॉलीवुड फिल्म Avengers Endgame का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है। अवतार 2 के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। फैंस का मानना है कि जिस तरह का सीक्वल उन्होंने उम्मीद की थी, अवतार 2 उससे भी कहीं अच्छी फिल्म है।

अवतार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन

अवतार 2 ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिर पर झंडे गाड़ दिए हैं। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ने भारत में धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज के पहले दिन फिल्म के ज्यादातर शो हाउसफुल ही रहे हैं। नॉर्थ इंडिया के मुकाबले फिल्म ने साउथ इंडिया के क्षेत्रों में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक सिर्फ इन चार राज्यो में ही फिल्म ने 22 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं नॉर्थ और ईस्ट इंडिया में भी फिल्म के शो अच्छी कैपिसिटी के साथ नजर आए।

फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इंडिया में अवतार 2 ने कुछ 42 से 45 करोड़ तक की कमाई की है। वहीं Avengers Endgame ने रिलीज के पहले दिन 53 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।

बता दें फिल्म अवतार 2 साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म अवतार का सीक्वल है। अवतार को एक बार फिर कुछ समय पहले दुनिया भर में रिलीज किया गया था जिसके बाद इसका सीक्वल अब 16 दिसंबर को रिलीज हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई आसमान छू सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article