Athiya Shetty trolling: बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि इस बार खबर कपल की शादी या पर्सनल लाइफ नहीं, बल्कि ट्रोलिंग से जुड़ी है। बता दें कि क्रिकेटर पतियों की प्रोफेशनल नाकामयाबी का ठीकरा हमेशा ही बॉलीवुड वाइव्स पर फोड़ा जाता है। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ मिसेज राहुल को झेलना पड़ रहा है। इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट मैच में केएल को शुभमन गिल से रिप्लेस कर दिए जाने की खबर के बाद से ही, अथिया पर ट्रोल्स की बरसात हो गई है।
ट्रोलर्स और फैंस का मानना है कि शादी के बाद अथिया ही केएल राहुल की प्रोफेशनल जिंदगी में बैड लक लेकर आईं हैं। यही नहीं नेटिजन्स ने तो अथिया को ‘पनौती’ का टैग तक दे दिया है। दोनों की शादी के तुरंत बाद से ही अथिया शेट्टी को इस तरह की घटिया बातों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रोलर्स के मुताबिक अथिया की वजह से ही केएल प्लेइंग 11 से बाहर हुए हैं, तथा उन्हें अच्छा खेलने में लगातार समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
जमकर हुईं ट्रोल
भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी कहे जाने वाले केएल राहुल, इन दिनों मैदान में कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हैं। और अब लगातार बिगड़ते पर्फोमेंस के चलते उनका नाम प्लेइंग 11 की लिस्ट से भी खारिज कर दिया गया है। इस खबर की जानकारी मिलते ही, सोशल मीडिया पर यूजर्स गुस्से से आग बबूला हो गए हैं। और नेटिजन्स का मानना है कि, अथिया से शादी केएल के क्रिकेट के लिए किसी श्राप से कम साबित नहीं हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के मीम्स बनाकर अथिया को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। यही नहीं ट्रोलर्स ने तो अथिया को पति केएल के लिए पनौती तक का खिताब दे दिया।
ये भी हुई हैं ट्रोल
न केवल अथिया बल्कि लगभग हर क्रिकेटर की पत्नी को इस तरह की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। अनुष्का शर्मा से लेकर नताशा और धनश्री तक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को नेटिजन्स की ऐसी घटिया बातों का सामना करना पड़ा है। अथिया और केएल राहुल ने हाल फिल्हाल में ही परिवार और दोस्तों के बीच इंटीमेट वेडिंग की है। और शादी के बाद से ही उनके क्रिकेट परर्फोमेंस में खासी नाकामयाबी देखी गई है।
