सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले कई महीनों से आथिया भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को डेट कर रही हैं। अब चर्चा है कि ये अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शादी नए साल 2023 में होगी। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस कपल ने साल 2023 में जनवरी के महीने में अपनी शादी की डेट फाइनल कर ली है।
जनवरी 2023 में शादी करेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल जनवरी के चौथे सप्ताह में शादी करने जा रहे हैं। कपल की की शादी के दौरान परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर के आखिर तक निमंत्रण भेजने वाला है और 21 से 23 जनवरी की डेट को लॉक करने के लिए बोलने वाले हैं।
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के कार्यक्रम 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे। इस कपल की शादी में कुछ दिन बचे हैं इसलिए तैयारियां जोरों पर हैं। इन दोनों की शादी साउथ इंडियन की तरह होने वाली है, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम होंगे। हालांकि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी को लेकर कोई भी कमेंट करने से मना किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया शेट्टी और फेमस क्रिकेटर पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कुछ महीने पहले अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टीज में साथ देखा गया है। दोनों ने बीते साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था जब अथिया शेट्टी अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ पहुंची थीं। अथिया शेट्टी अक्सर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट टूर पर उनके साथ जाती हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अथिया को पिछली बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ देखा गया था।
