बॉलीवुड

Asur 2 Twitter Review: असली असुर को ढूंढ पाएंगे अरशद वारसी? दूसरे सीजन ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 1, 2023, 09:40 AM IST

Asur 2 Review in hindi: असुर के दूसरे सीजन का इंतजार अब खत्म हो गया है। वेब सीरीज असुर का दूसरा सीजन आखिरकार 3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। जियो सिनेमापर सीरीज के दो एपिसोड रिलीज हो गए हैं। अरशद वारसी और बरुण सोबती की जोड़ी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है।

Image

Asur 2 review in hindi, Asur 2 on jio cinema

KEY HIGHLIGHTS
  • अरशद वारसी की असुर 2 रिलीज हो गई है।
  • वेब सीरीज के दो एपिसोड जियो सिनेमा पर उपलब्ध हैं।
  • असुर 2 को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

Asur 2 Review in hindi: असुर के दूसरे सीजन का इंतजार अब खत्म हो गया है। वेब सीरीज असुर (Asur) का दूसरा सीजन आखिरकार 3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। जियो सिनेमापर वेब सीरीज असुर 2 (Asur 2) के दो एपिसोड रिलीज हो गए हैं। जिसके बाद हर एक एपिसोड रोजाना रिलीज किया जाएगा। अरशद वारसी और बरुण सोबती की जोड़ी एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही है। वेब सीरीज की दुनिया में तहलका मचाने वाली असुर का दूसरा सीजन भी अच्छा लग रहा है। 3 सालों से फैंस के मन में सवाल हैं कि आखिर अरशद वारसी को असली असुर मिल पाएगा। अब इसके दूसरे सीजन में असुर और भी शक्तिशाली नजर आने वाला है, वह सोशल मीडिया, टैक्नोलोजी को अपना हथियार बनाकर डर और दहशत फैलाना चाहता है। ट्विटर पर असुर 2 को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

कैसी है Asur 2?

असुर के पहले सीजन में मेकर्स ने बड़े बेहतरीन अंदाज से हिन्दू माइथोलॉजी को आज के समय में रिलेट करके दिखाया था। दर्शकों को यह कॉम्बिनेशन काफी पसंद आया था। अब सवाल उठता है कि क्या असुर 2 में भी वही थ्रिलर एक्सपीरियंस देखने को मिलने वाला है। इसका जवाब है हां! अरशद वारसी और बरुण सोबती स्टारर असुर 2 के पहले दो एपिसोड बेहद धमाकेदार है।

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'व्यक्तिगत तौर पर #असुर सीजन 1 मेरे लिए सबसे रोमांचक भारतीय सीरीज थी। और #असुर2 के पहले 2 एपिसोड देखकर मुझे पूरा यकीन है कि इस सीरीज को ज्यादा से ज्यादा दर्शक फॉलो करेंगे। बिल्कुल आकर्षक। अगले एपिसोड का इंतजार है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, '#असुर2 के लिए एक बिल्कुल शानदार शुरुआत, 2 एपिसोड आपको एक बार फिर उस असुर की ओर ध्यान आकर्षित करने पर मजबूर करते हैं। वेब सीरीज के कास्ट को गिल्ट हो रहा है, लेकिन वह अब इस असुर को खत्म करना चाहते हैं। फिल्म की कहानी काफी अच्छी लग रही है।'

बता दें कि असुर 2 में अरशद वारसी और बरुण सोबती के अलावा ऋद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका, अमेय वाघ, विशेष बंसल, अथर्व विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा और मेयांग चांग अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article