Shah Rukh Khan AskSRK: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपना 60वां बर्थडे मनाने से तीन दिन पहले, यानी 30 अक्टूबर को एक्स (X) पर #AskSRK सेशन किया और इस दौरान फैंस के कई सवालों का जवाब दिए। शाहरुख खान ने फिल्म किंग को लेकर कई अपडेट दिए और सलमान खान (Salman Khan) को एक शब्द में डिस्क्राइब किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया। साउथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को लेकर भी दिल की बात बोली। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने आज के #AskSRK सेशन में किन-किन सवालों के जवाब दिए।
किंग को लेकर दिया अपडेट
#AskSRK सेशन में एक फैन ने सवाल पूछा, 'सर, पठान (Pathaan) में कुर्सी की पेटी बांध ली थी, जवान (Jawan) में आपने कहा बैंडेज बांध लो वो भी कर लिया, अब किंग (King) में हमें क्या करना है सर?' शाहरुख ने जवाब दिया, 'अब सब खुला छोड़ दो' और एक दूसरे ट्वीट में किंग खान ने कबूल किया कि उनकी अगली फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है, फिलहाल वो सिर्फ टेंटेटिवली 'किंग' रखा गया है।
'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर कही ये बात
#AskSRK में एक फैन ने पूछा कि बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds Of Bollywood) में उनका फेवरेट कैरेक्टर कौन सा है। इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि 'घंटे का बादशाह ऑब्वियसली'। इसके अलावा किंग खान ने अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की वेब सीरीज का फेवरेट सीन भी बताया। वो बोले, 'एंडिंग अनएक्सपेक्टेड थी।'
60 साल का होने पर किया गया सवाल
एक फैन ने पूछा, 'सर, आप इतने हैंडसम क्यों हो?' शाहरुख ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है उम्र मेरे ऊपर सूट करती है। सिक्स्टी में सेक्सी, सेवेंटी में सुपर्ब, एइटी में एंटिसिंग और ऐसे ही चलता रहेगा।'
सलमान खान को बताया बेस्ट भाई
एक फैन ने शाहरुख खान से सलमान खान (Salman Khan) को एक शब्द में डिस्क्राइब करने को कहा। इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने सलमान खान को बेस्ट भाई बताया।
रानी मुखर्जी संग दोबारा काम करने पर दिया ये रिएक्शन
रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और शाहरुख खान फिल्म किंग (King) में साथ नजर आने वाले हैं। इसको लेकर शाहरुख खान से एक फैन ने पूछा, 'आप और रानी को 20 साल बाद किंग में साथ देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। उनके साथ आपकी फेवरेट फिल्म कौन सी है? तो SRK ने जवाब दिया, 'मुझे रानी फिल्मों के साथ या बिना भी पसंद है।'
'टॉक्सिक' को लेकर कही ये बात
जब फैंस ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) के बारे में पूछा, तो बॉलीवुड के किंग ने कहा कि 'यश को मेरा ढेर सारा प्यार, वो बहुत ज्यादा स्वीट है।'
इसके बाद शाहरुख खान ने इस सेशन को खत्म करते हुए फैंस का धन्यवाद किया। शाहरुख खान के #AskSRK सेशन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
