बॉलीवुड

दिलजीत दोसांझ को सपोर्ट करना नसीरुद्दीन शाह को पड़ा भारी, अशोक पंडित ने लगाई क्लास

Ashoke Pandit criticize Nasseruddin Shah: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में हानिया आमिर की मौजूदगी ने बवाल खड़ा कर दिया है। तमाम लोग दिलजीत दोसांझ को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने दिलजीत को सपोर्ट भी किया है। इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह का नाम भी शामिल है। इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को फटकार लगाई है।

Image

diljit controversy

Ashoke Pandit criticize Nasseruddin Shah: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनकी फिल्म सरदार जी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, सरदार जी 3 में पाकिस्तानी अदाकारा हानिया आमिर नजर आ रही हैं। इस वजह से लोग दिलजीत को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि दिलजीत दोसांझ को सपोर्ट भी मिल रहा है। हाल ही में एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने एक पोस्ट शेयर कर दिलजीत का समर्थन किया था। इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह को आड़े हाथों ले लिया हैं।

अशोक पंडित ने नसीरुद्दीन शाह की लगाई क्लास

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एएनआई से बातचीत करते हुए नसीरुद्दीन शाह को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा, 'हमें नसीरुद्दीन शाह का दिलजीत दोसांझ के मामले पर जवाब सुनकर न तो हैरानी हुई और ना ही झटका लगा। वे हमें जुमला पार्टी और गुंडे कहते हैं उनके जैसे बड़े एक्टर को ऐसे बात करना शोभा नहीं देता है। यह बहुत अजीब बात है कि मुझे FWICE की ओर से नसीरुद्दीन शाह को भारत और पाकिस्तान के बीच का रिश्ता समझाना पड़ रहा है। बीते 50 सालों से पाकिस्तान भारत पर हमले कर रहा है। पहलगाम से लेकर पुलवामा, उरी से लेकर 26/11 मुंबई हमलों तक, पाकिस्तान जिम्मेदार रहा है। नसीरुद्दीन मैं आपसे ये कहना चाहता हूं कि हम दिलजीत के साथ काम नहीं करने वाले हैं।'

कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर

बताते चलें कि एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कई पाकिस्तानी शोज और फिल्मों में काम किया हैं। पाकिस्तान के साथ-साथ हानिया भारत में भी काफी पॉपुलर है। लोग हानिया की खूबसूरती पर फिदा है। मालूम हो कि ये वही हानिया आमिर है, जिन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला था। जब भारत ने पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर किया था, तब हानिया ने इसका विरोध किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article