बॉलीवुड

Ashish Vidyarthi ने 60 साल की उम्र में रचाई दोबारा शादी, असम से लाए दूसरी दुल्हनिया

Ashish Vidyarthi second wedding: बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दोबारा शादी रचाई है। आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रूपाली बरूआ के साथ अपना घर बसाया है। आशीष-रूपाली की शादी की तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Image

आशीष विद्यार्थी ने रचाई दोबारा शादी

Ashish Vidyarthi second wedding: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दोबारा शादी रचाई ली है। आशीष विद्यार्थी ने असम की रहने वाली रूपाली बरूआ के साथ एक क्लोज सेरेमनी में 25 मई के दिन 7 फेरे लिए और जन्म-जन्म का रिश्ता बांधा। आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरूआ की शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे क्योंकि इन दोनों ने बहुत करीबी लोगों को ही अपनी शादी में न्योता दिया था।

इंटरनेट पर वायरल हुई आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरूआ की वेडिंग पिक

कलाकार आशीष विद्यार्थी ने प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए, जिस कारण फैंस को बहुत सारी वेडिंग पिक्स देखने को नहीं मिल रही हैं। हालांकि इनकी शादी से सामने आई एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। जहां आशीष विद्यार्थी सफेद रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं, वहीं रूपाली बरूआ सफेद रंग की साड़ी में दिख रही हैं। आशीष और रूपाली एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस इन दोनों की तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इन दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कौन हैं आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी रूपाली बरूआ

अगर आप सोच रहे हैं कि आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी रूपाली बरूआ कौन हैं तो बता दें कि वो कोलकाता से रिश्ता रखती हैं और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। रूपाली बरूआ एक आंत्रप्रेन्योर हैं और कोलकाता में जाना-माना नाम हैं। रूपाली से शादी करने के बाद आषीश ने मीडिया से कहा है कि यह उनके लिए खास पल है, जिसको वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article