बॉलीवुड

Aryan Khan ने दोस्तों संग सीरियस लुक में दिए पोज, ट्रोलर्स बोले 'इसे मुस्कुराना नहीं आता...'

Aryan Khan gets trolled for serious look: बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं। आर्यन खान की कुछ पार्टी पिक्स वायरल हो रही हैं, जिनमें वो सीरियल लुक देते दिखाई दे रहे हैं। आर्यन खान को लोग सीरियल लुक की वजह से ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो कभी मुस्कुराते क्यों नहीं हैं?

Image

दोस्तों संग Aryan Khan ने सीरियस लुक में दिए पोज, ट्रोलर्स बोले 'इसे मुस्कुराना नहीं आता...'

Aryan Khan gets trolled for serious look: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान पिछले कुछ समय से लगातार किसी न किसी कारण मीडिया की खबरों में बने हुए हैं। क्रूज ड्रग केस के बाद से आर्यन खान पर हर किसी की निगाहें हैं। वो क्या करते हैं और कहां जाते हैं, लोग सबकुछ जानना चाहते हैं। आर्यन खान दोस्तों के साथ जमकर पार्टी भी करते हैं। इन दिनों उनकी पार्टी वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इन पार्टी पिक्स और वीडियोज में आर्यन खान बेहद सीरियस दिखाई दे रहे हैं, जिस कारण इंटरनेट पर उनका जमकर मजाक भी उड़ रहा है। लोग लगातार आर्यन खान को ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो हमेशा सीरियस क्यों रहते हैं?

दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखे आर्यन खान

आर्यन खान ने अपने दोस्तों के लिए एक खास पार्टी का इंतजाम किया था, जिसमें कई लोग पहुंचे थे। आर्यन खान के दोस्तों ने पार्टी की पिक्स इंटरनेट पर शेयर की हैं, जिनमें से किसी में उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई नहीं दे रही है। आर्यन खान को लोग इस कारण ट्रोल कर रहे हैं। एक ट्रोल ने ट्विटर पर लिखा है, 'क्या हुआ है आर्यन खान को... ये तो अपने दोस्तों के सामने भी नहीं हंसता है।' तो वहीं दूसरे ट्रोल ने लिखा है, 'आर्यन खान के पास सिर्फ एक ही एक्सप्रेशन है क्या?'

आर्यन खान को नहीं है एक्टिंग में दिलचस्पी

बता दें आर्यन खान को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। इंडस्ट्री के सूत्र बताते हैं कि आर्यन खान एक डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैंं। वो इन दिनों एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जिसकी कहानी उन्होंने ही लिखी है। इस प्रोजेक्ट की डिटेल्स बहुत ही जल्द सामने आएंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article