Mira Rajput और Shahid Kapoor से टॉक शो में पूछा गया था 'सेक्स पोजिशन' पर सवाल, तो दिया था ये जवाब...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2020, 02:35 PM IST

Shahid Kapoor and Mira Rajput: नेहा धूपिया के टॉक शो में जब शाहिद कपूर और मीरा राजपूत से उनकी निजी ज‍िंदगी के बारे में कई सवाल क‍िए गए थे। दोनों स‍ितारों ने बेबाकी से सवालों का जवाब द‍िया था।

Mira Rajput और Shahid Kapoor से टॉक शो में पूछा गया था 'सेक्स पोजिशन' पर सवाल, तो दिया था ये जवाब...

Shahid Kapoor and Mira Rajput Speak on Favourite Sex Posotion: बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी बॉलीवुड की हिट और परफेक्‍ट जोड़ियों में से एक है। दोनों सितारे एक दूसरे को बेहद प्‍यार करते हैं और एक दूसरे के बारे में टॉक शोज में भी खूब बातें करते हैं। हालांकि उम्र में मीरा काफी छोटी हैं लेकिन दोनों की केमिस्ट्री देखकर उम्र के अंतर का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

दोनों सितारे काफी बोल्‍ड हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नेहा धूपिया के टॉक शो में जब शाहिद कपूर और मीरा राजपूत से उनकी निजी ज‍िंदगी के बारे में कई सवाल क‍िए गए थे। दोनों स‍ितारों ने बेबाकी से सवालों का जवाब द‍िया था। नेहा धूपिया के टॉक शो 'BFFs With Vogue' में पहुंचे शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने लव-लाइफ की बातें खुलकर यहां शेयर की थीं।

ये था मीरा राजपूत का जवाब

नेहा धूपिया का जवाब देते हुए मीरा राजपूत ने कहा था, ‘शाहिद कपूर बेड पर काफी संकोच करते हैं। वो हमेशा मुझसे पूछते हैं कि अब क्या करें।’ इसके बाद तो शाहिद कपूर शर्म से लाल हो गए। हालांकि शाहिद ने मीरा का इसका जवाब नहीं देने और आगे बढ़ने की सलाह दी थी। यह एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था। 

कार में सेक्‍स करने की बात कुबूली

नेहा धूपिया के टॉप शो के अलावा शाहिद और मीरा राजपूत करण जौहर के शो कॉफी विद करण में साथ आए थे। इस दौरान मीरा राजपूत ने कार में सेक्स करने की बात कुबूली थी। यह वाकया भी काफी दिलचस्‍पी से मीरा राजपूत ने बताया था। यह पहला मौका था जब मीरा के इस बोल्‍ड अंदाज ने ना केवल फैंस को बल्कि शाहिद को भी हैरान किया था। 

ऐसा है मीरा और शाहिद का रिश्‍ता

मीरा ने हाल ही में एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया और इसमें अपनी अरेंज मैरिज और उम्र के बड़े अंतर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'अलग बैकग्राउंड्स से होने के बाद भी मैंने कभी अपनी शादी को एक चैलेंज की तरह नहीं देखा जिसका सामना करने की मुझे जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना मुझे अच्छा लगा। मुझे साउथ मुंबई पसंद है। यहां तक कि हमने अपनी एनिवर्सरी कोलाबा में द टेबल में खाने के साथ सेलिब्रेट की थी।' 

End of Article