शाहिद कपूर के मां-बाप संग मीरा राजपूत की ऐसी थी पहली मुलाकात, बॉलीवुड को जमकर कोसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2020, 04:05 PM IST

Mira Rajput Birthday: मीरा राजपूत की शाहिद कपूर के मां-बाप के साथ पहली मुलाकात बेहद दिलचस्प रही थी। उन्होंने मुलाकात के दौरान बॉलीवुड को जमकर कोसा था।

शाहिद कपूर के मां-बाप संग मीरा राजपूत की ऐसी थी पहली मुलाकात, बॉलीवुड को जमकर कोसा
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर शाहीद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 26 साल की हो गई हैं। मीरा 7 जुलाई, 2015 को शाहिद के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल्स में से एक है। मीरा भले ही फिल्म स्टार न हों लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वह अपनी हाजिरजवाबी और खास स्टाइल के लिए जानी-जाती हैं। मीरा के बर्थडे के मौके पर हम आपको एक दिलचस्प किस्सा बता रहे हैं, जो उनकी शादी से पहले का है। 

दरअसल, मीरा राजपूत की शादी से पहले शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर और मां नीलिमा अजीम संग हुई पहली मुलाकात बेहद यादगार थी। मीरा को पता ही नहीं था कि शाहिद के मां-बाप उन्हें अपने बेटे के लिए देखने आए हैं। मीरा ने साल 2016 में 'कॉफी विद करण' शो में पंकज कपूर और नीलिमा अजीम से पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं पहली बार शाहिद के माता-पिता से लंच पर मिली थी। जब मैं उनके साथ लंच करने बैठी तो मैंने बॉलीवुड को कोसना शुरू कर दिया। आइटम सॉन्ग और उनके लिरिक्स को कोसने। मुझे नहीं पता था कि वे मुझे शाहिद के लिए देखने आए थे।'

शाहिद के माता-पिता को मीरा शुरू से ही काफी पसंद हैं। स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में पंकज ने कहा था कि उन्हें मसहूस होता है कि वह मीरा को लंबे समय से जानते हैं। मीरा अद्भुत लड़की है। वहीं, नीलिमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मीरा परिवार को करीब लाई हैं। वह बहुत अंड्रामेटिक हैं। चूंकि हम सभी एक्टर्स हैं। हम बेहद नाटकीय हैं। मेरी कभी बेटी नहीं हुई, इसलिए मीरा मेरी बेटी है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दो बच्चे हैं। लड़की का नाम मीशा जबकि बेटे का नाम जैन है।

End of Article