[Video] जब करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को कहा- 'आप हैं देश की बहू', वायरल हुआ ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2021, 02:56 PM IST

अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को देश की बहू कह रहे हैं।

[Video] जब करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को कहा- 'आप हैं देश की बहू', वायरल हुआ ये वीडियो

मुंबई. करण  जौहर और अनुष्का शर्मा फिल्म  इंडस्ट्री के काफी अच्छे दोस्त हैं। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। हालांकि, शादी से पहले तक अनुष्का ने विराट से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। वहीं, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को देश की बहू कहा था।

अनुष्का शर्मा साल 2018 में फिल्म जीरो का प्रमोशन कर रही थीं। 'जीरो' के प्रमोशन के लिए अनुष्का शर्मा कैटरीना कैफ  के साथ रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट 8' के सेट पर पहुंची थीं।

शो में करण पूछते हैं कि 'बहकी है निगाहें और बिखरे हैं बाल' ये किस फिल्म का गाना है? अनुष्का जवाब देते हुए इसे कोई मिल गया फिल्म का सॉन्ग बताती हैं। इसके बाद कैटरीना सही जवाब  'कुछ कुछ होता है' कहती हैं जो सही जवाब है।

Anushka Sharma to make an official announcement her next film soon? | Hindi  Movie News - Times of India

करण ने  कहा- 'आप हैं देश की बहू'
करण जौहर इसके बाद अगले गाने का सवाल पूछते है। सवाल पूछते ही अनुष्का उस फिल्म का गाना गाने लग जाती हैं। इस पर कैटरीना कहती हैं कि मुझे मौका नहीं मिला। अनुष्का तपाक से कहती हैं, 'मैंने मौके पे चौका मार दिया।'

अनुष्का शर्मा के मुंह से 'चौका' शब्द निकलता है करण जौहर ने टांग खींचना शुरू कर दी। करण कहते हैं, 'इतनी बड़ी हो गई है मेरी बेटी, क्रिकेट पर जोक्स क्रैक करने लगी है। वैसे भी आप तो देश की बहू हैं, हम इसमें कुछ भी नहीं कह सकते।'

कोरोना में कर रही हैं मदद
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ मिलकर कोविड राहत अभियान में धनराशि दान करने के लिए एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत दोनों ने 2 करोड़ रुपये की रकम दान करने के साथ ही लोगों ने इस रकम में अपना योगदान देकर इसको और बड़ा करने की अपील की थी। 

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भारत में कोरोना राहत कार्यों के लिये धनराशि जुटाने के अपने अभियान में करीब 11 करोड़ रूपये जुटा लिये हैं। दोनों ने खुद इस दान में दो करोड़ रूपये दिये थे। इस अभियान से एकत्र धनराशि एक्ट ग्रांट्स को कोरोना राहत कार्यों के लिये दी जायेगी।

End of Article