जब अनुराग कश्यप ने सलमान के 'वर्जिन' वाले बयान पर ली चुटकी, अनुष्का शर्मा की छूट गई थी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 07:53 PM IST

Salman Khan’s ‘I am virgin’ remark: अनुराग कश्यप ने कई साल पहले 'कॉफी विद करण' शो में सलमान खान के वर्जिन वाले बयान पर चुटकी ली थी।

जब अनुराग कश्यप ने सलमान के 'वर्जिन' वाले बयान पर ली चुटकी, अनुष्का शर्मा की छूट गई थी हंसी

साल 2013 में सलमान खान करण जौहर के शो कॉफी विद करण में गए थे। उस दौरान करण ने सलमान खान से पूछा कि आपने अब तक कितनी बार यौन संबंध बनाएं हैं, जिस पर सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा एक भी बार नहीं मैं अभी तक वर्जिन हूं। इस पर करण जौहर उन्हें आश्चर्य से देखने लगे और पूछा कि अब तक जिन भी लोगों के साथ आप रिश्ते में रहे क्या उनके साथ कभी सेक्स नहीं किया? इस पर सलमान खान ने कहा नहीं, 'वह सब केवल मेरी दोस्त थीं।' 

anurag kashyap

उस वक्त सलमान का यह बयान काफी चर्चा में रहा था। दो साल बाद इसी शो में डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा गए थे। शो में करण जौहर ने अनुराग कश्यप से पूछा कि अगर आप एक रात सोएं और सुबह जागने पर खुद को सलमान खान पाएं तब आप क्या करेंगे? अनुराग ने सलमान खान की उसी पुरानी बात पर चुटकी लेते हुए कहा था कि 'मैं अपनी वर्जिनिटी खो दूंगा' जिस पर वहां मौजूद अनुष्का शर्मा हंसने लगी थीं।

बता दें कि बॉलीवुड के सबसे ज्यादा डिमांडिंग डायरेक्टर्स में से एक अनुराग कश्यप ने आखरी बार एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन किया था। जिसका नाम 'चोक: पैसा बोलता है' था। इस फिल्म में सैयामी खेर और रोशन मैथ्यू ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। फिल्म समीक्षकों की फिल्म पर मिली जुली प्रतिक्रिया थी।

हाल ही में, अनुराग कश्यप के भाई और दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने खान परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि खान परिवार ने एक साजिश के तहत उनके कैरियर को बर्बाद किया है। हालांकि अनुराग कश्यप ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की थी।
 

End of Article