West Bengal Election: MLA नहीं बन सकीं अभिनेत्री पायल सरकार, जानें बंगाल में कैसा रहा सेलिब्रिटीज का रिजल्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2021, 05:57 PM IST

West bengal election Result of Celebs: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी और बीजेपी ने वोटर्स को लुभाने के लिए सितारों पर दांव लगाया था। कैसे रहा इन सितारों का रिजल्‍ट, आइये जानते हैं। 

West Bengal Election: MLA नहीं बन सकीं अभिनेत्री पायल सरकार, जानें बंगाल में कैसा रहा सेलिब्रिटीज का रिजल्‍ट

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और एक बार फ‍िर तृणमूल कांग्रेस यानि टीएमसी (TMC) स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। 200 सीटों का लक्ष्‍य लेकर चली BJP (भारतीय जनता पार्टी) 77 सीटें जीतने में कामयाब रही। दोनों पार्टियां एक दूसरे को शिकस्‍त देने के लिए पूरी मेहनत की थी। दोनों ही पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए सितारों पर दांव लगाया था। दोनों पार्टियों ने बंगाली सिनेमा के एक्‍टर्स की फैन फॉलोइंग का लाभ उठाना चाहा था लेकिन कैसे रहा इन सितारों का रिजल्‍ट, आइये जानते हैं। 

पायल सरकार का नहीं चला जादू

बीजेपी ने बेला पुरवा सीट से जानी मानी अभिनेत्री पायल सरकार को उम्‍मीदवार बनाया था लेकिन पायल जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सकीं और विधायक बनने से रह गईं। उन्‍हें टीएमसी की रत्‍ना चटर्जी से शिकस्‍त मिली है। इसी तरह चंडीतल्ला से बांग्ला फिल्म अभिनेता और बीजेपी प्रत्‍याशी यश दासगुप्ता भी चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें बीजेपी ने प्रत्‍याशी बनाया था। टीएमसी उम्‍मीदवार से उन्‍हें शिकस्‍त मिली। 

तनुश्री चक्रवर्ती भी नहीं बन सकीं विधायक

बीजेपी ने हावड़ा के श्यामपुर सीट से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री तनुश्री चक्रवर्ती को टिकट दिया था और उन्‍हें भी शिकस्‍त का सामना करना पडा। बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को कोलकाता के टॉलीगंज से प्रत्याशी बनाया था, वह भी चुनाव हार गए। 

लवली मोइत्रा बनीं विधायक

ममता बनर्जी ने टीएमसी के सिंबल पर एक्ट्रेस लवली मोइत्रा को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनापुर दक्षिण से मैदान में उतारा था और वह विधायक चुनी गई हैं। नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा सीट से एक्ट्रेस कौशानी मुखर्जी (Actress Kaushani Mukherjee) को चुनावी मैदान में उतारा गया था और उन्‍हें बीजेपी के मुकुल रॉय से शिकस्‍त मिली है। 

सयानी घोष को मिली हार 

पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल दक्षिण से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सायोनी घोष को टिकट दिया था लेकिन वह भाजपा की अग्निमित्र पौल से हार गईं। वहीं बांकुरा विधानसभा सीट से ममता बनर्जी ने एक्ट्रेस सायंतिका बनर्जी पर दाव खेला था लेकिन वह भी मामूली अंतर से बीजेपी प्रत्‍याशी नीलाद्रि शेखर से हार गईं। 

एक्ट्रेस जून मालिया पहुंचीं विधानसभा

टीएमसी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले की मेदिनीपुर सीट से एक्ट्रेस जून मालिया (Actress June Maliah) पर भरोसा जताया था। वह कई बांग्ला टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अब भारी वोटों से विजयी होकर विधानसभा पहुंची हैं।

End of Article