फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए विजय देवराकोंडा- समांथा? जानें सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2022, 03:26 PM IST

साउथ एक्टर्स विजय देवराकोंडा और समांथा रुथ प्रभू को लेकर हाल ही में खबरें आईं थीं कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म कुशी की शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हो गए हैं। जानें क्या है इन खबरों की सच्चाई।

फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुए विजय देवराकोंडा- समांथा? जानें सच्चाई
Photo Credit: Instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स समांथा रुथ प्रभू और विजय देवरकोंडा को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों एक्टर्स कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म कुशी की शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान उनका वाहन गहरे पानी में गिर गया और इस घटना में दोनों एक्टर्स घायल हो गए। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

ये खबर सामने आने के बाद फिल्म के प्रड्यूसर ने इसका खंडन किया। उन्होंने स्टेटमेंट जारी करके कहा कि ये सभी खबरें महज अफवाह हैं। इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की टीम 30 दिन कश्मीर में शूट करने के बाद हैदराबाद वापस आ रही है।

क्या मिली थी जानकारी

मालूम हो कि यह रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि फिल्म में एक एक्शन से भरपूर सीन की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स को गंभीर चोट लग गई, इसलिए शूटिंग को कुछ घंटों के लिए रोकना पड़ा। हालांकि यह खबरें निराधार निकलीं। बता दें कि कुछ दिन पहले दोनों ने 'कुशी' के टाइटल ट्रैक का एक म्यूजिक वीडियो टीजर रिलीज किया था।

कब रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि 'कुशी' समांथा और विजय देवरकोंडा की महानती (2018) के बाद दूसरी फिल्म है। यह फिल्म 23 दिसंबर को दुनियाभर में सिनेमाघरों में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

End of Article