Veeru Devgan Ajay Devgn: अजय देवगन पिता वीरू देवगन को याद कर हुए इमोशनल, डेथ एनिवर्सरी पर शेयर किया ये वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2020, 05:17 PM IST

Ajay Devgn Emotional Video For Veeru Devgan: अजय देवगन ने पापा वीरू देवगन की याद में एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने एक खास नोट भी लिखा है...

Veeru Devgan Ajay Devgn: अजय देवगन पिता वीरू देवगन को याद कर हुए इमोशनल, डेथ एनिवर्सरी पर शेयर किया ये वीडियो
Photo Credit: Instagram

अजय देवगन के पिता और काजोल के ससुर वीरू देवगन की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है। स्टंटमैन, एक्शन कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर वीरू देवगन का 27 मई 2019 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। पिता की पहली डेथ एनिवर्सरी पर अजय देवगन उन्हें याद करते हुए इमोशनल हो गए। 
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने पापा वीरू देवगन की याद में एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस ब्लैक एंड वाइट वीडियो क्लिप की हर तस्वीर में अजय अपने पिता वीरू देवगन के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही अजय देवगन ने एक खास मैसेज भी लिखा है। 
अजय देवगन ने लिखा, 'प्रिय पिताजी, आपको गए हुए एक साल बीत गया। हालांकि मैं आपको अपने पास में ही महसूस कर सकता हूं। शांत, देखभाल करने वाले और प्रोटेक्टिव...। आपकी उपस्थिति हमेशा के लिए आश्वस्त है।' 

अजय देवगन अपने पति वीरू देवगन के बहुत करीब थे। वो उन्हें अपना गुरु मानते थे। यहां तक कि बॉलीवुड में करियर बनाने का पूरा श्रेय अजय अपने पिता वीरू देवगन को देते थे। क्योंकि वो चाहते थे कि उनका बेटा सुपरस्टार बने। वीरू देवगन ने 80 से ज्यादा फिल्मों में अजय देवगन के स्टंट कोरियोग्राफ और डायरेक्ट किए थे। इसमें हिंदुस्तान की कसम, फूल और कांटे, दिलवाले और शहंशाह जैसी फिल्में शामिल थीं। 

इन फिल्मों में नजर आएंगे अजय देवगन

बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की र‍िलीज भी अब द‍िसंबर तक ख‍िसक गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फ‍िल्‍म विजय दिवस की 49वीं वर्षगांठ पर 16 दिसंबर को र‍िलीज होगी। इसके अलावा अजय के पास मैदान भी है। फिल्म की कहानी एक इंडियन कोच पर बेस्ड है जिसने भारत को वर्ल्ड मैप में पहचान दिलाई। फिल्म में अजय देवगन लीजेंडरी कोच सैयद अब्दुल रहीम का रोल निभाएंगे। जिन्हें फादर ऑफ फुलबॉल के नाम से जाना जाता है।

End of Article