वरुण धवन ने किया खुलासा, शादी के लिए तैयार हैं अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 12:10 AM IST

Arjun Kapoor and Sidharth Malhotra ready for marriage: फिल्मों के अलावा इन दिनों अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अपनी डेटिंग लाइफ चर्चाओं में हैं। अब वरुण धवन ने अपने दोनों दोस्तों के बारे में खुलाया किया है...

वरुण धवन ने किया खुलासा, शादी के लिए तैयार हैं अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा

Arjun Kapoor and Sidharth Malhotra marriage plan: मचअवेटेड कॉमेडी-ड्रामा जुग जुग जीयो 24 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले वरुण धवन अपने को-स्टार्स नीतू कपूर, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल के साथ फिल्म का प्रचार करने के लिए नई दिल्ली गए थे। इसी दौरान वरुण धवन ने फिल्म को लेकर इंटरव्यू दिया और अपने 2 दोस्तों की पर्सनल लाइफ को जुड़े राज खोले। विशेष बातचीत के दौरान, वरुण ने अपने करीबी दोस्तों अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बारे में बात की। जैसा कि अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं।

फिल्मों के अलावा इन दिनों अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अपनी डेटिंग लाइफ चर्चाओं में हैं। वरुण धवन ने अपने दोस्तों अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की शादी के बारे में बात की। जब वरुण से पूछा गया कि अर्जुन और सिद्धार्थ में से किसे पहले जुग जुग जीयो का आशीर्वाद मिलेगा? तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि दोनों ही बहुत ही अच्छे लड़के हैं, बहुत ही कमिटेड, ईमानदार और अच्छे व्यवहार के लड़के हैं। मैं दोनों को ही कहूंगा और मुझे लगता है कि दोनों तैयार भी हैं...।'

कियारा आडवाणी, जिनके बारे में कहा जाता है कि वह सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। कियारा ने कहा, 'वरुण को यह सब पता है।' नीतू कपूर जो जुग जुग जीयो में भी अभिनय कर रही हैं, वो भी बातचीत में शामिल हुईं और वरुण से पूछा- 'कौन पहले शादी करने के लिए तैयार है - अर्जुन या सिद्धार्थ?'

ऐसे में वरुण ने सवाल को टालने की कोशिश की। वहीं अंत में उन्होंने कियारा के सामने सिद्धार्थ की तारीफ की और बोले-  'मेरे को इधर से भी मार पिटनी है, उधर से भी मार पड़नी है। मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहना चाहिए या नहीं लेकिन मैंने सिड के साथ अपना करियर शुरू किया और मुझे लगता है कि वह बहुत परिपक्व व्यक्ति है.. मुझे लगता है कि वह एक बहुत अच्छा पति होगा।'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे अक्सर एक-दूसरे की पब्लिकली तारीफ कर चुके हैं। अर्जुन ने कहा है कि मलाइका उनके जीवन में स्थिरता लाती है, जबकि मलाइका ने बताया कि अर्जुन कैसे एक चट्टान की तरह उनके साथ रहे हैं। मलाइका 48 साल की हैं और अर्जुन फिलहाल 36 साल के हैं। मलाइका ने पहले अरबाज खान से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरहान है।

दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी ने शेरशाह में एक साथ काम किया है। प्रमोशन के दौरान उनकी रोमांटिक उपस्थिति उनके प्रशंसकों को खुश करने के लिए पर्याप्त थी। उन्होंने एक साथ रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन उन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पल बिताते हुए देखा जाता है।

End of Article