मलाइका अरोड़ा संग एयरपोर्ट पर दिखे अर्जुन कपूर, अपने जन्मदिन से पहले पेरिस हुए रवाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 09:24 PM IST

Arjun Kapoor And Malaika Arora jet off to Paris: 26 जून को अर्जुन कपूर 37 साल के हो जाएंगे। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन को खास बनाने का पूरा इंतजाम कर लिया है...

Arjun Kapoor And Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है। अब कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन के बर्थडे से पहले दोनों पेरिस वेकेशन के लिए रवाना हो गए हैं। 26 जून को अर्जुन कपूर 37 साल के हो जाएंगे। उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन को खास बनाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। अर्जुन कपूर के पास बैक टू बैक कई सारी फिल्में हैं और कई सारी फिल्मों के प्रचार भी करने हैं। इसलिए वह कई महीनों तक ब्रेक नहीं ले पाएंगे। इसी वजह से अर्जुन ने मलाइका से वक्त बिताने के लिए यह प्लान बनाया है। वह मलाइका संग पेरिस में जन्मदिन मनाएंगे और एन्जॉय करेंगे।

End of Article