13 साल बड़े वरुण धवन के साथ काम कर रहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, सामने आया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 10:47 AM IST

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें वो वरुण धवन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। देखें पलक और वरुण का ये वीडियो।

13 साल बड़े वरुण धवन के साथ काम कर रहीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और तभी से वो अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपने काम को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 

अब पलक और वरुण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। पलक इस दौरान शिमरी शॉर्ट रेड ड्रेस पहने हुए हैं तो वहीं वरण स्पोर्टी लपक में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि वरुण पलक को कुछ डांस स्टेप सिखा रहे हैं जिसे वो फॉलो करती हैं। दोनो के पीछ बैकग्राउंड डांसर्स भी नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों एक प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं और यह उसी का BTS वीडियो है। मालूम हो कि वरुण उम्र में पलक से 13 साल बड़े हैं। जहां वरुण 34 साल के हैं वहीं पलक 21 साल की हैं।

मालूम हो कि पलक का हाल ही में पलक ने इंडस्ट्री में म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' से कदम रखा है जिसमें वो हार्डी संधू के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने के साथ- साथ पलक को भी काफी पसंद किया गया। पलक जल्द ही फिल्म 'रोजी: द सैफरॉन चैप्टर' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। 

वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन की बात करें तो वो कृति सेनन के साथ फिल्म भेड़िया में नजर आएंगे। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वरुण राज मेहता की फिल्म जुग- जुग जियो में भी काम करते दिखेंगे जिसमें उनके अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी हैं।

End of Article