Video: 220 Kg वजन के साथ टाइगर श्रॉफ ने की डेडलिफ्ट एक्सरसाइज, दिशा पाटनी ने किया ये कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2020, 09:35 PM IST

Tiger Shroff Video: टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन हैं। अब सोशल मीडिया पर टाइगर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह 220 किलो वजन के साथ डैडलिफ्ट एक्सरसाइज कर रहे हैं।

Video: 220 Kg वजन के साथ टाइगर श्रॉफ ने की डेडलिफ्ट एक्सरसाइज, दिशा पाटनी ने किया ये कमेंट

मुंबई. टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन हैं। टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियो शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए नए वीडियो में टाइगर 220 किलो वजन उठा रहे हैं। 

टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो फिल्म वॉर की तैयारी के दौरान का है। इसमें टाइगर श्रॉफ 220 किलो वजन के साथ डैडलिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। टाइगर ने कैप्शन में लिखा- 'गालियों को नजर अंदाज करें। ये बहुत भारी था।'

टाइगर का इस वीडियो को एक घंटे के अंदर ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।  वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की मम्मी आएशा श्रॉफ ने ताली बजाते हुए इमोजी शेयर किया है। 

पहले भी शेयर किया था वीडियो 
टाइगर ने इससे पहले भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने तब लिखा था- ' 'काफी समय हो गया जबकि मैंने इस हद तक पुश किया है, 200 किलोग्राम। हाई स्कूल के दिनों में यह काफी हल्का लगता था। 

टाइगर श्रॉफ फिटनेस फ्रीक हैं। वह रोजाना जिम जाते हैं और किसी भी दिन वर्कआउट स्किप नहीं करते हैं। वह ह अपनी फिटनेस के लिए वेटलिफ्टिंग और अन्य कई तरह की एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं।

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार बागी 3 में नजर आए थे। कोरोना वायरस के कारण थिएटर बंद हो गए थे। इस कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस में खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। फिल्म में टाइगर के अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। 

टाइगर श्रॉफ अब अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती के सीक्वल में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई ऋतिक और टाइगर की फिल्म वॉर उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी। 

End of Article