Tabu Birthday: 51 की उम्र में भी खूबसूरती में सबको मात देने वाली तबू कमाई में भी हैं नंबर 1, रखती हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2021, 07:15 AM IST

Tabu Net Worth: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तबू आज अपना 51वां जन्‍मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ और कमाई से संबंधित जानकारी देंगे।

Tabu Birthday: 51 की उम्र में भी खूबसूरती में सबको मात देने वाली तबू कमाई में भी हैं नंबर 1, रखती हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी
Photo Credit: Instagram

Tabu Property Details: एक बेहतरीन एक्ट्रेस, उम्‍दा डांसर, एक बिजनेस वुमन और फिटनेस फ्रीक कहलाने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा तबू का जलवा आज भी इंडस्ट्री में कायम है। यही वजह है कि वह 51 की उम्र में भी खूबसूरती में दूसरी अदाकाराओं को टक्‍कर देती हैं। इतना ही नहीं तबू कमाई के मामले में भी दूसरों से काफी आगे हैं। उनके पास कई लग्‍जरी कारें और महंगी चीजें हैं। आज उनके जन्‍मदिन के मौके पर हम आपको उनकी प्रॉपर्टी, नेटवर्थ और कमाई आदि के बारे में बताएंगे। 

22 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन 

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, तबू प्रति फिल्म लगभग 2 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। वह कई ब्रांडों का समर्थन करती हैं। उनकी कुल संपत्ति 3 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 22 करोड़ रुपये) है। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। तब्बू भारत की सबसे ज्‍यादा भुगतान पाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास मर्सिडीज समेत कई लग्‍जरी कारें भी हैं। 

खुद का बनाया मेकअप ब्रांड 

तबू की कमाई का प्रमुख जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। इसके अलावा वह स्टेज शो से भी अच्‍छी कमाई करती हैं। अदाकारा ने खुद का मेकअप ब्रांड भी तैयार किया है, जिससे उनकी अच्‍छी कमाई होती है।

समाज सेवा में भी आगे 

तबू रिलीफ प्रोजेक्ट्स इंडिया से भी जुड़ी हैं, जो एक धर्मार्थ ट्रस्ट है। ये संस्‍था ऐसी बच्चियों को बचाती है जो सताई हुई होती हैं। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए काम करती है। तबू अन्‍य संगठनों में भी  योगदान देती हैं। इसके लिए वह विभिन्न गेम शो में भाग लेकर उससे होने वाली कमाई को दान करती हैं। 

पर्सनल लाइफ 

अभिनेत्री तबू का जन्म 4 नवंबर 1970 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता की जॉब ऐसी थी जिसके चलते अक्‍सर उनका ट्रांसफर होता रहता था। ऐसे में तबू भी लगातार यात्रा करती थीं। यही वजह है कि उनकी कभी ठीक से स्‍कूलिंग नहीं हो पाईं। उन्‍होंने ज्‍यादातर पढ़ाई घर पर ही की। उन्‍होंने अभी तक शादी नहीं की है। अजय देवगन के साथ उनके अफेयर की काफी चर्चाएं रही हैं। 

End of Article